फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Atiq Ashraf Murder Alert in Haridwar district Uttarakhand Police read more Updates in hindi

Atiq Ashraf Murder: अतीक और अशरफ की हत्या के बाद हरिद्वार में अलर्ट, यूपी से सटी सभी सीमाओं पर चेकिंग अभियान

Sun, 16 Apr 2023 01:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 16 Apr 2023 01:19 PM IST
सार

Atiq Ashraf Murder: जिलेभर की पुलिस ने रातभर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में गश्त किया। वहीं, एसएसपी ने उत्तर प्रदेश से सटी जिले की सभी सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग अभियान करने के निर्देश दिए। रविवार को सुबह से ही पुलिस ने नारसन, काली नदी, मंडावर, बालावाली चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन चेकिंग की।

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder Alert in Haridwar district  Uttarakhand Police read more Updates in hindi
रुड़की में पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के बाद हरिद्वार जिले में भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस की ओर से उत्तर प्रदेश से सटी सभी सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार की रात अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जैसे ही सूचना जिले में पहुंचे तो एसएसपी ने पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर कर दिया।

विज्ञापन


अतिसंवेदनशील अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलेभर की पुलिस ने रातभर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में गश्त किया। वहींं, एसएसपी ने उत्तर प्रदेश से सटी जिले की सभी सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग अभियान करने के निर्देश दिए। रविवार को सुबह से ही पुलिस ने नारसन, काली नदी, मंडावर, बालावाली चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन चेकिंग की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: नशा मुक्ति केंद्र में संचालक और मैनेजर ने बेसबॉल के बैट से पीटकर की थी युवक की हत्या, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन


साथी आने जाने वाले हर संदिग्ध पर नजर रखकर उसकी तलाशी ली। उधर, हालात को देखते हुए जिलेभर में हर थाने और कोतवाली क्षेत्र में पीएससी कंपनी की तैनात की गई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जिले की सभी चेकपोस्ट पर चेकिंग  चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में भी  गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed