उत्तराखंड: 'अटल अस्थि कलश' के दर्शन कर भावुक हुए लोग, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को देहरादून के भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश के दर्शन कर लोग भावुक हो गए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत सभी मंत्रियों व आम जनता ने भी उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बीजेपी कार्यालय में सुबह से ही कलश के दर्शन करने के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दोपहर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
24 अगस्त को अस्थि कलश उत्तराखंड के चार स्थानों बदरीनाथ, बागेश्वर, हल्द्वानी व ऋषिकेश में विसर्जित किए जाएंगे। बागेश्वर में मंत्री रेखा आर्या, विधायक बलवंत भौर्याल, कैलाश शर्मा व जिलाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया रहेंगे। हल्द्वानी में मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट रहेंगे।
ऋषिकेश में अस्थि विसर्जन में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का अस्थि कलश 24 अगस्त को जसपुर से कुमाऊं में प्रवेश करेगा। उसके बाद कई शहरों से होते हुए वह हल्द्वानी पहुंचेगा, जहां रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।