फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   at least minister talk about nari niketan.

आखिर मंत्री जी को आ गई नारी निकेतन की याद

Tue, 05 Jan 2016 05:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 Jan 2016 05:21 AM IST
विज्ञापन
at least minister talk about nari niketan.

आखिरकार समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को नारी निकेतन की याद आ ही गई। सोमवार को वह मीडिया से तो मुखातिब हुए, लेकिन सीधे सवालों का भी गोलमोल जवाब देते रहे। उनके रुख से लगता है कि सरकार को अब तक नारी निकेतन के सच का शायद पता लगा ही नहीं है।

विज्ञापन


मामले को पहले-पहल क्लीन चिट देने वाले आला अफसरों की जवाबदेही की बात मंत्री स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर यथार्थ की तह तक पहुंचने का इंतजार है।
विज्ञापन


पहले-पहल मामले में क्लीन चिट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर नेगी सिर्फ इतना कह पा रहे हैं कि  जांच तो बनती है।

मंत्री ने माना, लापरवाही हुई

at least minister talk about nari niketan.

सोमवार को समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी नारी निकेतन के मामले में पहली बार मीडिया के सामने आए। नेगी ने हर दूसरे वाक्य में यह माना कि लापरवाही हुई है। यह भी कहा कि लापरवाही को स्वीकार करने में गुरेज नहीं। लापरवाही को उजागर करने के लिए मीडिया का आभार भी जताया।

नारी निकेतन में किए जा रहे सुधार के काम भी गिनाए। यह भी कहा कि परदे के पीछे के चेहरों को सामने लाया जाएगा। लेकिन अधिकारियों की जवाबदेही का मामला आया तो वह दार्शनिक हो गए। नेगी ने कहा कि यथार्थ के नजदीक पहुंचने पर जांच का मामला बनता ही है।

नेगी से पूछा गया था कि नारी निकेतन में शोषण का मामला उठने पर जिन अधिकारियों ने पहले पहल यह दावा किया था कि ऐसा कुछ नहीं है और जिन्होंने कहा था कि कहीं कोई गड़बड़ नहीं है, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हो रही है? बार-बार कुरेदने पर नेगी ने कहा कि नारी निकेतन जैसे हर विभाग और संस्था की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

जितना भी प्रायश्चित किया जाए कम: मंत्री

at least minister talk about nari niketan.

जो घटना घटी है उसका जितना भी प्रायश्चित किया जाए कम है। सरकार यह भी सोच रही है कि संवासिनियों को कैसे बेहतर जिंदगी दी जाए। परदे के पीछे के चेहरों को भी सामने लाया जाएगा।
-एसएस नेगी, समाज कल्याण मंत्री

नारी निकेतन का मामला सामने आने पर समाज कल्याण निदेशक बीएस धनिक ने पहले मामले के संज्ञान में होने से ही इनकार किया। फिर जांच की बात की और चुप बैठ गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने तो बाकायदा दावा किया कि नारी निकेतन में कहीं कोई गड़बड़ नहीं है।

अफसरों के इस रुख के कारण संवासिनियों के दुख की घड़ी का समय ठहरा रहा और अब नेगी कह रहे हैं कि जांच का मामला तो बनता ही है। यह सवाल की जांच का मामला बनता है तो जांच क्यों नहीं हो रही है, तो नेगी ने दूसरा ही ट्रेक पकड़ लिया। कहा कि हर संस्था की जांच की जा रही है। परदे के पीछे वालों को भी सामने लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed