फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   astrology in lok sabha election

उत्तराखंड में ‘7’ बनेगा सत्ता की सड़क पर मील का पत्थर

Fri, 21 Mar 2014 10:33 AM IST
अरुणेश पठानिया, सिद्धार्थ प्रताप सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया, सिद्धार्थ प्रताप सिंह/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Mar 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
astrology in lok sabha election

ज्योतिर्विदों का मानना है कि अंक मानव जीवन को प्रभावित करते हैं। इस बार के आम चुनाव में अंकों का अनूठा संयोग इसे और दिलचस्प बना रहा है।

विज्ञापन


वोटिंग से लेकर चुनाव परिणाम तक में अंक सात का अंक महत्वपूर्ण भूमिका में है। मसलन उत्तराखंड में 7 मई को वोटिंग होनी है और परिणाम 16 मई को आएंगे।

परिणाम की तारीखों का योग भी 7 है। आइए जानते हैं कि सात नंबर और किस तरह से सत्ता की सड़क पर मील का पत्थर बन रहा है।

कुछ ऐसा होगा संयोग

astrology in lok sabha election

7 मई - उत्तराखंड में मतदान की तारीख।
(2+0+1+4=7) - 2014 आम चुनाव का वर्ष।
(1+6=7) - 16वीं लोकसभा का होगा गठन।
7 अप्रैल - इस दिन देश में पहले चरण का मतदान।
7 वां बड़ा चुनाव - (संसदीय+विधानसभा) उत्तराखंड में। (गठन से महज 1 वर्ष पहले का आम चुनाव जोड़कर)
(7+0=7) - 70 लाख के करीब (67.81 लाख) मतदाता उत्तराखंड में।
(7+0=7) - 70 लाख रुपए आयोग ने उत्तराखंड चुनाव केलिए अतिरिक्त मंजूर किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन सियासत भी हुई तेज

astrology in lok sabha election

लोकसभा चुनाव पास आते ही राजनीति में रूचि रखने वाले आनलाइन रहकर अपनी पसंदीदा या विरोधी पार्टियों के बारे में ढेरों जानकारियां एक क्लिक पर हासिल कर सकते हैं।

ट्वीटर, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर हैश टैग के इस्तेमाल से किसी भी व्यक्ति या दल पर जनता का रूझान जाना जा सकता है। हैश टैग को बड़े राजनीतिक बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं।

स्मार्ट फोन पर कई एंड्रायड एप्लिकेशन हैं, जिनसे आप किसी भी पार्टी को फोलो कर सकते हैं। इस बार लोकसभा चुनावों में सोशल मीडिया प्रचार और कुप्रचार का बढ़ा आधार बन चुका है।

विज्ञापन

सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्वीटर पर हैश-टैग

astrology in lok sabha election

सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्वीटर पर हैश टैग की शुरूआत किसी व्यक्ति या उत्पाद को लोकप्रिय करने के लिए पश्चिम देशों में हुई।

अब इसका इस्तेमाल राजनीतिक दल बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं। किसी व्यक्ति विशेष के नाम के आगे हैश लगाने से उसको लेकर जारी सभी ट्वीट्स को देखा जा सकता है।

ट्वीटर के बाद फेसबुक ने भी हैश टैग को शुरू किया है। किसी भी स्टेट्स अपडेट या फिर फेसबुक वाल पर लिखे संदेश को संबंधित विषय पर हैश लगाकर लिखा जाता है।

जैसे ही हैश टैग से उसे सर्च किया जाएगा तो उससे संबंधित किसी की वाल पर लिखे संदेश दिखने लगेंगे।

रूझान तय करेगा हैश-टैग

astrology in lok sabha election

यह तकनीक शुरू में सेलिब्रेटिज को फोलो करने के लिए इस्तेमाल होती थी, लेकिन अब राजनीतिक दल इसको सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

हैश टैग अब रूझान तय करने की स्थिति में पहुंच चुका है, जिसका राजनीतिक दल फायदा उठा रहे हैं।

वेबसाइट पर हर लिंक मौजूद
सोशल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल करने में भाजपा और आम आदमी पार्टी दूसरे दलों से आगे दिख रही है। आईटी टूल्स को लेकर भाजपा सर्वाधिक सक्रिय दल है।

पार्टी की वेबसाइट में वीडियो लिंक्स, इवेंट, कनेक्ट लिंक, रजिस्टर टू वोट, जॉइन द पार्टी, एप्स मिशन 272 और पोलिंग बूथ इन्फोर्मेशन है। सोशल मीडिया में भाजपा को टक्कर देने में आप भी पीछे नहीं है।

अन्ना आंदोलन और इंडिया अगेंस्ट करप्शन के समय सोशल मीडिया से आप सक्रिय है। पार्टी की बेवसाइट में न्यूज, वीडियो और ब्लॉग्स हैं।

कांग्रेस की वेबसाइट पर ट्विटर, फेसबुक, गूगल प्ले स्टोर, ऑवर विजन पिछले 10 साल में गरीबी दूर करने के उपाय दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed