{"_id":"65d6dd40543a7e1bb1035247","slug":"astha-special-train-leave-today-from-dehradun-to-ayodhya-bjp-workers-gone-for-ram-lalla-darshan-2024-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Astha Special Train: देहरादून से अयोध्या रवाना हुए रामभक्त, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Astha Special Train: देहरादून से अयोध्या रवाना हुए रामभक्त, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिखाई हरी झंडी
Thu, 22 Feb 2024 11:18 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:18 AM IST
सार
Astha Special Train: राम मंदिर के दर्शन को लेकर दूनवासियों में खासा उत्साह दिखा। ट्रेन 23 फरवरी की सुबह 2:55 बजे अयोध्या कैंट पहुचेगी।
विज्ञापन
देहरादून से आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाते पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून से आज अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में दूनवासी अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। ट्रेन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 1074 लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
Trending Videos
राम मंदिर के दर्शन को लेकर दूनवासियों में खासा उत्साह दिखा। ट्रेन 23 फरवरी की सुबह 2:55 बजे अयोध्या कैंट पहुचेगी। इसके बाद स्टेशन से बसों के माध्यम से राम जन्मभूमि पहुचेंगे। यहां रामलला के दर्शन के बाद अन्य मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा। अयोध्या दर्शन के बाद 24 फरवरी की रात 12:40 बजे ट्रेन अयोध्या कैंट से दून के लिए रवाना होगी और दोपहर में 2:40 बजे दून पहुचेगी।