फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   astha breaks fake traditions.

पढ़िए, रूढ़ियों को तोड़ने वाली पोती की कहानी

Tue, 11 Nov 2014 02:11 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Nov 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
astha breaks fake traditions.

सामाजिक रूढ़ियों को तोड़कर एक पोती ने दादा की अंतिम इच्छा पूरी की है। देहरादून के चमन विहार निवासी आढ़ती सुरेंद्र कुमार का अंतिम संस्कार उनकी पोती आस्था ने किया।

विज्ञापन


दादा बार-बार यही कहते थे कि निधन के बाद उनकी सभी क्रियाएं मेरी मोटी (आस्था) ही पूरी करे। परिजनों ने भी उनकी इच्छा का सम्मान कर आस्था को यह जिम्मेदारी निभाने में मदद की।
विज्ञापन


चमन विहार निवासी आढ़ती सुरेंद्र कुमार काफी समय से बीमार थे। उनकी पोती आस्था दिल्ली में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। 15 दिन पूर्व सुरेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही आस्था दून लौट आईं। दादा को अस्पताल में भर्ती कराया और उनकी देखभाल में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मरने के बाद तू ही अंतिम संस्कार करना'

astha breaks fake traditions.

आस्था बताती हैं कि अस्पताल में दादा एक पल भी उसे नजरों से ओझल नहीं होने देते थे। बार-बार कहते, ‘मोटी, तू ही मेरा बेटा है। मेरे मरने के बाद तू ही अंतिम संस्कार करना।’ आस्था ने बताया कि जब वह आठ वर्ष की थी, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद दादा ने उन्हें ही बेटा माना।

आंखों में आंसू लिए आस्था बताती हैं कि दादा जब भी अंतिम संस्कार की बात कहते, वह हामी तो भरती लेकिन यह दिलासा भी देती कि दादा, अभी आपको और जीना है। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। किडनी फेल हो जाने से सोमवार को सुरेंद्र कुमार का निधन हो गया। आस्था कहती हैं कि उनका बेस्ट फ्रेंड चला गया है।

आस्था दादा के भाई राजा नागलिया, संजय, नीरज और परिजनों संग श्मशान घाट पहुंची और कपाल क्रिया संग सभी रीतियां निभाकर अंतिम संस्कार किया। राजा नागलिया ने बताया कि परिवार में तीन बेटे हैं, लेकिन बड़े भाई ने जो अंतिम इच्छा जताई थी उसका सम्मान कर परिवार ने आस्था के हाथों ही अंतिम संस्कार कराया।

वह कहते हैं बेटियां ऐसा करती हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं। उधर, श्मशान घाट पहुंचे हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि लालाजी अक्सर दुकान पर भी कहा करते थे कि मैं अपनी पोती से ही अंतिम संस्कार कराऊंगा।

..और पूजा बनी बेटा

astha breaks fake traditions.

ईदगाह के समीप प्रकाशलोक में रहने वाली 26 वर्षीय पूजा भी सोमवार को श्मशान घाट पहुंची थी। उसके पिता बनवारी यादव का निधन हो गया था और पूजा को ही अंतिम संस्कार करना था।

पूजा की मां पहले ही गुजर चुकी थीं। अब परिवार में पूजा और छोटी बहन आरती रह गए हैं। मंगलवार को पूजा और आरती पिता की अस्थियां चुनने दोबारा श्मशान घाट जाएंगी। इसके बाद वे हरिद्वार में अस्थियां प्रवाहित करेंगी।

बेटियां आज किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं। सामाजिक मान्यताओं में भी काफी बदलाव आया है। अब बेटा-बेटी में फर्क करने वाले लोग कम ही दिखते हैं। बेटियां बेटों की ही तरह पाली जाती हैं तो बेटे के लिए बने नियमों का उनके द्वारा पालन करने में क्या बुराई है? इससे उन लोगों को भी प्रेरणा मिलती है, जिनके बेटे नहीं हैं।
- पं. अनिल शर्मा (आस्था के दादा और पूजा के पिता का अंतिम संस्कार कराने वाले)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed