{"_id":"5e1f4dfd8ebc3e4b4e197b41","slug":"assistant-review-officer-exam-2019-answer-key-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2019 की आंसर की जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2019 की आंसर की जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक...
Thu, 16 Jan 2020 04:00 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 16 Jan 2020 04:00 AM IST
सार
- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कराई थी हाईकोर्ट में विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने हाईकोर्ट नैनीताल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी इस पर 24 जनवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
यूकेपीएससी ने 29 दिसंबर 2019 को नैनीताल हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी, अनुवादक, टाईपिस्ट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती की प्री परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा के प्रश्न पत्रों के चारों सेट के हिसाब से आंसर की जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
आयोग के परीक्षा नियंत्रक मुहम्मद नासिर की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 24 जनवरी की रात 11:59 बजे तक इस आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए वेबसाइट पर आपत्ति का फॉर्मेट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
इस फॉर्मेट में संबंधित सवाल और उस पर अपनी आपत्ति भरकर आयोग की ई-मेल आईडी ukpscanskey@gmail.com पर भेज सकते हैं। डाक या अन्य किसी माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
यहां देखें आंसर की : www.ukpsc.gov.in