फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   assembly election expenses new rate list release

विस चुनाव प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की नई रेट लिस्ट जारी

Fri, 06 Jan 2017 12:26 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Jan 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
assembly election expenses new rate list release
money

पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार प्रत्याशी नाश्ते के लिए पांच गुने से अधिक पैसा खर्च कर सकेंगे। जबकि, खाने का खर्च दोगुने से भी अधिक कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह पोस्टर एक हजार रुपये महंगा और कार का खर्च भी दोगुना हो गया है। एक प्रत्याशी के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 28 लाख है। प्रत्याशियों को नए बैंक खाते भी खोलने होंगे। जिनमें जमा और निकासी की धनराशि पर प्रशासन की टीम नजर रखेगी।
विज्ञापन


प्रत्याशियों की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली प्रचार सामग्री, नाश्ता, खाना, चाय, कोल्ड ड्रिंक्स और कुर्सी-मेज तक के लिए नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार कई मदों के बजट में पांच गुने से भी अधिक की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली रेट लिस्ट में नाश्ते की कीमत जहां 15 रुपये थी, वहीं इस बार 80 रुपये प्रति यूनिट रखी गई है। दिन और रात का भोजन पहले 50 रुपये में था तो अब इसकी कीमत 120 रुपये तय की गई है। कार का खर्च 900 रुपये से बढ़ाकर 1800 रुपये कर दिया गया है।


चुनाव खर्च के लिए नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। कोषागार विभाग की टीम भी निगरानी के लिए तैयार कर दी गई है, जो वीडियोग्राफी से सीडी तैयार करने सहित सभी तरह की व्यवस्थाएं देखेगी। चुनाव आयोग के नियमों का पालन नहीं होने पर टीम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
- रविनाथ रमन, डीएम

ये है अंतर : -- पुरानी रेट लिस्ट -- नई रेट लिस्ट
मद का नाम -- निर्धारित राशि -- निर्धारित राशि             
पोस्टर (8><22) इंच - 2000/ हजार - 3000/ हजार
होर्डिंग - 10/वर्ग फुट - 25/ वर्ग फीट 
हैंड बिल (4><6) इंच -  200/हजार - 325/ हजार 
वीडियो कैसेट - 50/नग - 130/नग
ऑडियो कैसेट - 15/नग - 25/नग                    
जीप, टैंपो, ट्रेकर - 1000/दिन - 2200/दिन
क्वालिस, इनोवा, डस्टर - 1300/दिन - 3000/दिन
कार - 900/दिन - 1800/दिन
लाउड स्पीकर - 500/दिन - 1400/दिन
सिंगल बेड रूम  - 500/दिन - 700/दिन
डबल बेड रूम - 1000/दिन - 1500/दिन
सोफा पांच सीटर - 300/दिन - 600/दिन
एक टेबल - 50/दिन - 80/दिन
चटाई - 50/दिन - 80/दिन
नाश्ता - 15/दिन - 80/दिन
खाना - 50/दिन - 120/दिन
(नोट- निर्धारित राशि रुपये में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed