{"_id":"3ca2b8d55cf876e866dfb7799201f414","slug":"asian-school-wins-cricket-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन स्कूल ने खिताब किया अपने नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन स्कूल ने खिताब किया अपने नाम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Nov 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में आयोजित हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब एशियन स्कूल ने अपने नाम किया।
विज्ञापन
वैभव के दम पर मिली जीत
मैन ऑफ द मैच वैभव पंवार के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर एशियन स्कूल ने द्वितीय पतिदास मेमोरियल जीटीएम चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। दून ग्लोबल स्कूल में रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल एसडी बट्ट स्पोर्ट्स एकेडमी (एसडीबीएसए) और एशियन स्कूल के बीच खेला गया।
पढ़ें, केदारनाथ: आपदा के विशेष पैकेज में लगा कट
विज्ञापन
एशियन स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए। अभिषेक ने 54, वैभव भट्ट ने 49, वैभव पंवार ने 40 और कुणाल ने 29 रन बनाए। 30 रन अतिरिक्त बने। केशव नेगी 15 रन पर नाबाद लौटे। एसडीबीएसए के शिवम व रोमिल ने 2-2 और अंजर ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन
स्कोर के दबाव में बिखर गई टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसडीबीएसए की टीम बड़े स्कोर के दबाव में बिखर गई। पूरी टीम 63 रन पर सिमट गई। अंजर अली ने सबसे अधिक 20 रन बनाए, जबकि बद्री ने 17 रन का योगदान दिया। टीम के पांच खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सके।
पढ़ें, मोदी की रैली बनी जीवन-मरण का प्रश्न!
एशियन स्कूल के सन्नी राणा ने 4, वैभव पंवार ने 3, अक्षित ने 2 विकेट लिए। समापन समारोह में जीटीएम ग्रुप के एमडी तुषार कुमार और पूर्व विधायक राजकुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान जावेद बट्ट, कमल राठौर, अश्विन राठौर, पंकज राजपूत, प्रमोद राठौर आदि उपस्थित थे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---