फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Artists and people associated with the organizing committee

Dehradun News: रिमोट कंट्रोल का बटन दबाते ही धू-धू कर जलेगा लंकापति रावण

Mon, 23 Oct 2023 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Artists and people associated with the organizing committee

विज्ञापन



Iनई यमुना कॉलोनी तिकोना पार्क डाकपत्थर में बनाया गया है 57 फुट ऊंचा पुतलाI

दशहरा पर आज जगह-जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलेंगे। सोमवार को कलाकार और आयोजन समिति से जुड़े लोग पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। गांव-गांव और मुहल्लों में भी रावण के पुतले तैयार किए गए हैं। पुतला दहन के मुख्य बड़े आयोजन डाकपत्थर बैराज ग्राउंड, तिकोना पार्क नई यमुना काॅलोनी डाकपत्थर, बीडीएम स्कूल हरबर्टपुर, सेलाकुई नगर और तेलपुरा गांव में हाेंगे। जिसकी सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। इन जगहों पर मेले भी लगेंगे।



डाकपत्थर बैराज ग्राउंड में 55 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। पुतले के आगे रावण का रथ भी होगा। श्री रामलीला समिति नेहरू मार्केट के सचिव पंकज नैथानी ने बताया कि वर्ष 2003 से बैराज ग्राउंड में भव्य रूप से पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान होंगे।
विज्ञापन


नव युवक राम लीला समिति नई यमुना काॅलोनी तिकोना पार्क पर 57 फुट ऊंचे पुतले का दहन करेगी। यह क्षेत्र का सबसे ऊंचा रावण का पुतला होगा। यहां रिमोट कंट्रोल से पुतला दहन किया जाएगा। करीब 20 वर्ष से यहां पुतला दहन का आयोजन किया जा रहा है। यहां भी मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब दो साल बाद श्रीराम लीला समिति हरबर्टपुर पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित कर रही है। देहरादून रोड स्थित बीडीएम स्कूल में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले तैयार किए गए हैं। जिनकी ऊंचाई क्रमश: 50, 40 और 30 फुट है। शाम पांच बजे रामलीला का मंचन शुरू होगा। दिल्ली से आए गौरव काली आर्ट ग्रुप से जुड़े रामलीला के कलाकार मंचन करेंगे। यहां मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू हाेंगे।

सेलाकुई स्थित 12 बीघा में पहली बार पुतला दहन होगा। यहां रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के 30-30 फुट ऊंचे पुतले बनाए गए हैं। दशहरा मेला कमेटी तेलपुरा में 10वीं बार पुतला दहन कार्यक्रम किया जाएगा। यहां 55 फुट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है। मुख्य अतिथि विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर होंगे।






Iसुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजामI



दशहरा पर होने वाले पुतला दहन कार्यक्रमों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। सीओ भाष्कर शाह ने बताया कि पुतला दहन कार्यक्रम खुले मैदान में होने हैं। ऐसे में ट्रैफिक को लेकर ज्यादा समस्या नहीं रहेगी। सभी जगहों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की व्यवस्था रहेगी। पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। आसपास के थाने का पुलिस बल भी मौजूद रहेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed