फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army will get 319 young brave officers today

भारतीय थलसेना को आज मिलेंगे 319 युवा जांबाज अफसर

Sat, 11 Dec 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Army will get 319 young brave officers today
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का स्वागत करते राज्यपाल ले.जनरल गुरमी?
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड (पीओपी) के साथ ही आज भारतीय थल सेना को 319 युवा जांबाजों की टोली मिल जाएगी। इसके साथ ही मित्र देशों के 68 कैडेट भी पास आउट होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की समीक्षा कर पास आउट हो रहे जेंटलमैन कैडेटों से सलामी लेंगे। राष्ट्रपति शुक्रवार शाम को सैन्य अकादमी पहुंच गए हैं। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए इस बार भी परेड के दौरान हर स्तर पर बेहद सतर्कता बरती जाएगी। देश-विदेश के गणमान्य लोग व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी सीमित संख्या में अकादमी पहुचे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1971 के भारत पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र सेनाओं की जीत के पचास साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित हो रही परेड को यादगार बनाने की तैयारी कई दिन पहले से की जा रही थी। लेकिन इस बीच दो दिन पहले तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकाप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना व वायुसेना के 13 अधिकारियों व जवानों की मौत हो जाने से यकायक परिदृश्य बदल गया। सीडीएस जनरल रावत को भी राष्ट्रपति के साथ परेड में शिरकत करने के लिए आईएमए पहुंचना था। पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। सीडीएस के निधन पर घोषित राजकीय शोक के चलते अकादमी को बीते दिन कमांडेंट परेड (फुल ड्रेस रिहर्सल परेड) को स्थगित करना पड़ा, साथ ही मुख्य पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले दो अन्य कार्यक्रम भी रद्द करने पड़े। पीओपी को सादगी से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। परेड के दौरान ड्रिल स्क्वायर पर मार्चपास्ट, अवार्ड ड्रिस्ट्रीब्यूशन, पीपिंग व ओथ सेरेमनी की रस्म तो होगी। लेकिन जश्न नहीं मनाया जाएगा। आईएमए के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड सुबह साढ़े सात बजे से होगी। परेड के उपरांत आयोजित होने वाली पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद पासिंग आउट बैच के 387 जेंटलमैन कैटेड बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना का अभिन्न अंग बन जाएंगे। इनमें 319 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिलेंगे। जबकि 68 युवा सैन्य अधिकारी आठ मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, मालद्वीव, म्यांमार, तंजानिया व तुर्किमेनिस्तान की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। इसके बाद देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश विदेश की सेना को 63 हजार 668 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जड़ जाएगा। इनमें मित्र देशों को मिले 2624 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
पीओपी के मद्देनजर अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। चप्पे-चप्पे पर सेना के सशस्त्र जवान तैनात हैं। अकादमी परिसर के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा दून पुलिस के पास है। पासिंग आउट परेड के दौरान शनिवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक पंडितवाड़ी से लेकर प्रेमनगर तक जीरो जोन रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-72 (चकराता रोड) से गुजरने वाला यातायात प्रेमनगर व बल्लूपुर से डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड से देश को मिलेंगे 43 अफसर
- उत्तर प्रदेश के 45 युवा बनेंगे सेना में अफर
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पास आउट होने वाले जेंटलमैन कैडेटों में 43 उत्तराखंड के होंगे। यह शनिवार को पासआउट होने जा रहे 319 भारतीय कैडेटों की संख्या का 14 फीसदी होगा। इस बार भी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कैडेटों की संख्या भले ही सबसे अधिक 45 है।
राज्यवार कैडेटों की संख्या
राज्य कैडेट
उत्तर प्रदेश 45
उत्तराखंड 43
हरियाणा 34
बिहार 26
राजस्थान 23
पंजाब 22
मध्य प्रदेश 20
महाराष्ट्र 20
हिमाचल प्रदेश 13
जम्मू कश्मीर 11
दिल्ली11
तमिलनाडु 7
कर्नाटक 6
केरल 5
आंध्र प्रदेश 5
चंडीगढ 5
झारखंड 4
पश्चिम बंगाल 3
तेलंगाना 3
मणिपुर 2
गुजरात 2
गोवा 2
उड़ीसा 2
असम 2
मिजोरम 2
छत्तीसगढ़ 2
मिजोरम 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed