प्लास्टिक और थर्माकॉल बैग जब्त करने पहुंचे अधिकारी, व्यापारियों का हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक कैरी बैग और थर्माकोल से बने सामान रखने और बेचने पर पूर्ण पाबंदी के हाईकोर्ट नैनीताल के आदेश आने के बाद प्रशासन ने शहर में प्लास्टिक हटाओ अभियान चलाया। नगर पालिका कर्मचारियों ने दुकानों से प्लास्टिक और थर्माकोल का सामान जब्त किया और 15 व्यापारियों के चालान काटकर 4600 रुपये का राजस्व वसूला। इस दौरान व्यापारियों ने प्रशासन का कड़ा विरोध किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
मंगलवार को करीब साढ़े चार बजे कोटद्वार तहसीलदार हरिमोहन खंडूड़ी की अगुवाई में पुलिस और नगर पालिका ने शहर में हाईकोर्ट के आदेश पर प्लास्टिक और थर्माकोल के खिलाफ अभियान चलाया।
उन्होंने शहर की 15 दुकानों से पॉलीथिन, प्लास्टिक और थर्माकोल के गिलास, थाली, दोने आदि समान जब्त कर वाहनों में डालना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने अपनी दुकान मे रखी पॉलीथिन को हटाना शुरू कर दिया, लेकिन, कुछ दुकानदार नगर पालिका कर्मचारियों के हत्थे चढ़ गए। कर्मचारियों ने उसकी दुकान से सामान जब्त कर लिया और दुकानदार का चालान काटा।
वाहन से सामान उतारा
व्यापारियों ने काटा हंगामा
नजीबाबाद रोड पर मस्जिद के पास उस समय हंगामा मच गया, जब तहसीलदार और नगर पालिका कर्मचारियों ने एक होलसेल की दुकान से प्लास्टिक बैग और थर्माकोल के बंडल जब्त कर दिए। सामान जब्त करते ही अन्य व्यापारी भी वहां पर पहुंच गए और उन्होंने सामान जब्त किए जाने का विरोध करना शुरू कर दिया।
व्यापारियों ने प्रशासन पर बिना बताए अभियान चलाने और कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। पहले प्रशासन को बाजार में एनाउंसमेंट कर व्यापारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी।
सरकारी कार्य में बाधा डाली तो होगी कार्रवाई
नगर पालिका में जमा व्यापारियों को तहसीलदार हरिमोहन खंडूड़ी ने हाईकोर्ट के आदेशों की जानकारी दी। कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके कार्य कर रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने वहां नारेबाजी कर नेतागिरी शुरू कर दी। कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।