{"_id":"68f32ba9db648cfc900e6677","slug":"aqi-fewer-fireworks-during-diwali-in-previous-years-led-to-improvements-in-air-quality-index-uttarakhand-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बीते वर्षों में दिवाली पर कम आतिशबाजी से AQI में सुधार, जानिए किन शहरों में दिखा कितना बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बीते वर्षों में दिवाली पर कम आतिशबाजी से AQI में सुधार, जानिए किन शहरों में दिखा कितना बदलाव
Sat, 18 Oct 2025 11:28 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:28 AM IST
सार
उत्तराखंड में बीते कुछ वर्षों में दिवाली के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार दिखाई दिया है।पीसीबी ने निगरानी वाले शहरों की संख्या भी बढ़ाई है।
विज्ञापन
धुंध
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते वर्षों में दिवाली के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में सुधार दिखा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसके पीछे दिवाली के दिन कम आतिशबाजी होने के साथ लोगों में वायु प्रदूषण को लेकर बढ़ती जागरूकता को एक बड़ा कारण मान रहा है।
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिवाली के समय 15 दिन की नियमित हवा की गुणवत्ता की निगरानी करने काम भी शुरू करता है। इसमें दिवाली का दिन भी शामिल रहता है। पीसीबी ने निगरानी वाले शहरों की संख्या भी बढ़ाई है। अगर दिवाली के दिन की बात करें तो बीते चार साल में शहरों में एक्यूआई में सुधार दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Haridwar: हाईवे के पास झड़ियों में मिला 25 साल की युवती का जला हुआ शव, मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी
विज्ञापन
पीसीबी के अनुसार वर्ष-2021, 2022, 2023, 2024 में देहरादून में क्रमश- एक्यूआई 327, 247, 318 और 288 रहा है। इसी अवधि में हरिद्वार में 321, 223, 231 और 211 और हल्द्वानी में 257, 227, 223 और 192 एक्यूआई रहा है। रुद्रपुर में 236, 240, 255, 252 एक्यूआई रहा।