फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Appeal made to the government to save the settlement

Dehradun News: बस्ती बचाने के लिए शासन से लगाई गुहार

Thu, 09 Jan 2025 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Appeal made to the government to save the settlement
फोटो
विज्ञापन

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने ग्राम ढकरानी के शक्ति नहर किनारे स्थित बस्ती को बचाने के लिए शासन से गुहार लगाई है। मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल ने ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से उनके कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल के साथ ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ढकरानी के शक्ति नहर किनारे पर जलविद्युत निगम ने कार्रवाई कर काफी संख्या में भवनों को तोड़ दिया था। इसके बाद निगम ने अपनी भूमि का सीमांकन करते हुए उस पर तारबाड़ लगा दी थी। इसके पश्चात अब पुन: कुछ भवन स्वामियों को निगम ने नोटिस जारी किए हैं। कहा निगम को अपनी भूमि का दोबारा से चिह्नीकरण करना चाहिए। उन्होंने ऊर्जा सचिव से ग्रामीणों की राहत को आवश्यक कार्रवाई की मांग की। रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया कि सचिव ने निगम के अधिकारियों को ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालने को कहा है। प्रतिनिधि मंडल में भीम सिंह बिष्ट शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed