फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Apart from the people, many other people were defrauded

Dehradun News: सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी

Tue, 16 Jul 2024 03:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Apart from the people, many other people were defrauded
Iएक फर्म के संचालक पर कई लोगों ने लगाया ठगी का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

I

I
I

Iसंचालक ने अपने ही कर्मचारियों समेत कइयों को बनाया ठगी का शिकारI

सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपी ने अपनी फर्म के ऑफिस में काम करने वाले लोगों के अलावा अन्य कई लोगों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। कई पीड़ितों ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रायपुर निवासी सोनिया ने शिकायत करते हुए बताया कि वह ईसी रोड करनपुर में एक फर्म के ऑफिस में काम करती थी। फर्म के मालिक ने उसे बताया कि सिंगापुर में एक कंपनी में पांच वेकेंसी हैं। पीड़िता के मुताबिक फर्म के स्वामी पर विश्वास कर उसने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की फाइल सिंगापुर के लिए लगा दी। रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से एक-एक लाख रुपये खाते में जमा करवाए। कहा कि जल्द ही सिंगापुर का वर्क वीजा दिलवा देगा।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसी की तरह स्वाति कुमारी निवासी चंद्रबनी को ठगी का शिकार बनाया। स्वाति उसकी फर्म में काम करती थी। उसके तीन भाइयों को सिंगापुर के लिए वीजा लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठग गए। आरोपी ने अपने कार्यालय में कई लोगों के साथ ठगी की। इसमें उसकी मुंहबोली बहन से लेकर कुछ लोगों ने साथ दिया। आरोपी ने संजय खत्री, सुमित कुमार गौतम, कैलाश चंद्रा, अजीत सिंह, प्रभजोत कौर, हिमानी, मंजू, सचिन, ईशान मदन को सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों का ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iएसएसपी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देशI



पीड़ितों की शिकायत पर एसएसपी अजय सिंह ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि कई लोगों ने एक फर्म के संचालक पर सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed