फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anupriya Patel stresses on increasing participation in Uttarakhand Samvad

Uttarakhand Samvad: उत्तराखंड में निर्यात की अपार संभावनाएं, अनुप्रिया पटेल ने भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

Mon, 19 Jun 2023 08:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 19 Jun 2023 08:14 PM IST
सार

मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को होम स्टे या पर्यटन या उद्योगों के क्षेत्र में जो भी जरूरतें हैं वह बताए। केंद्र सरकार पूरी मदद देने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
Anupriya Patel stresses on increasing participation in Uttarakhand Samvad
अमर उजाला संवाद में अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के उत्पाद तेजी से राष्ट्रीय और विश्व स्तर तक अपनी पहचान बनाएं, इसके लिए सरकार ने हर जिले का अलग एक्सपोर्ट प्लान बनाया है। ‘अमर उजाला संवाद उत्तराखंड’ में पहुंची केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भविष्य में उत्तराखंड के उत्पाद एक्सपोर्ट ग्लोबल नक्शे में शामिल होंगे।

विज्ञापन


मंत्री पटेल ने कहा कि कुल 776 बिलियन डॉलर के निर्यात में से उत्तराखंड का हिस्सा 1.78 बिलियन डॉलर का है। कहा कि उत्तराखंड में निर्यात की अपार संभावनाएं हैं। हिमालयी राज्यों में पहले पायदान पर कायम राज्य के हर जिले के उत्पादों के लिए अलग-अलग एक्सपोर्ट प्लान बनाए गए हैं, ताकि कुल निर्यात में उत्तराखंड की हिस्सेदारी 0.39 प्रतिशत से आगे बढ़ सके। उन्होंने ऊन, फूल, जड़ी-बूटी, परफ्यूम, हैंडीक्राफ्ट आदि को एक्सपोर्ट में शामिल करने पर जोर दिया। केंद्र व राज्य की सरकार मिलकर इस दिशा में कदम बढ़ा रही है। उन्होंने पर्यटन को मोदी सरकार की शीर्ष 12 सेवाओं में से एक बताया। कहा कि अगर पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कुछ मुद्दे हैं तो उनका निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड मांगे, हम देंगे

मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को होम स्टे या पर्यटन या उद्योगों के क्षेत्र में जो भी जरूरतें हैं वह बताए। केंद्र सरकार पूरी मदद देने के लिए तैयार है। 62 करोड़ के प्रस्ताव हाल ही में आवंटित हुए हैं। बहुत से प्रस्ताव अब भी पाइपलाइन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जी-20 में आने वाले देश भारत की छवि लेकर जा रहे
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जी-20 पहले भी आयोजित हुए हैं लेकिन अपने देश में आयोजित हो रहा जी-20 भारत की विश्व स्तर पर पहचान बना रहा है। कहा कि आज विभिन्न देशों से आने वाले मेहमान देश की एक अलग छवि लेकर जा रहे हैं।



देशभक्ति गीत किया समर्पित

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत ऐ मेरे प्यारे वतन... सुनाकर सबको भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने यह गीत राज्य के हर सैनिक और उनके परिवार को समर्पित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed