फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anukriti gusain reached dehradun

फेमिना मिस इंडिया की जर्नी लाइफ की सबसे बेहतर जर्नी हैः अनुकृति गुसाईं

Wed, 19 Jul 2017 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Jul 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
anukriti gusain reached dehradun
anukrity gusain - फोटो : amar ujala

फेमिना मिस इंडिया के टॉप प्रतिभागियों में शामिल उत्तराखंड की सुंदरी अनुकृति गुसाईं बुधवार को देहराहदून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट पर अनुकृति का भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन


वह प्रेस क्लब में भी पत्रकारों से रूबरू हुई। देहरादून स्थित प्रेस क्लब में अनुकृति गुसाईं ने कहा कि फेमिना मिस इंडिया की यह जर्नी उनकी लाइफ की सबसे बेहतर जर्नी है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।
विज्ञापन


माता-पिता और दोस्त रिश्तेदारों के सपोर्ट से वह आज इस मुकाम तक पहुंची हैं। इस देश को अंतराराष्ट्रीय स्तर पर प्रेजेंट करेंगी, जिसके लिए वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। गुरुवार को अनुकृति दून से ऋषिकेश में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में जाएंगी। इसके बाद अपने गृह क्षेत्र कोटद्वार और लैंसडौन जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष व अनुकृति के ममेरे भाई डा. राजे नेगी ने बताया कि मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में अनुकृति को मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल टाइटल से नवाजे जाने की घोषणा की गई है। इससे पहले अनुकृति फेमिना मिस इंडिया के टॉप-5 में शामिल रहीं थी।

डा. नेगी के अनुसार फेमिना मिस इंडिया के टॉप-5 प्रतिभागियों को हर साल होने वाली ब्यूटी कॉंटेस्ट मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भेजा जाता है, जिसके लिए इस बार अनुकृति गुसाईं को भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।

अनुकृति ने बताया कि वह प्रतियोगिता को जीतने के लिए अभी से तैयारी में जुट चुकी हैं। सभा अध्यक्ष डा. राजे नेगी ने बताया कि अनुकृति गुसाईं बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।


जहां महासभा की ओर से अनुकृति का जोरदार स्वागत किया जाएगा। फेमिना मिस इंडिया के टॉप-5 में जगह बनाने वाली पहाड़ की बेटी अनुकृति गुसाईं को मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल टाइटल से नवाजा गया है। अनुकृति वियतनाम में होने वाली मिस ग्रैंड इंटरनेशनल इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed