फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anti Terrorism yatra will held Delhi to Kashmir said Viresh Shandilya

दिल्ली से कश्मीर तक निकालेंगे आतंकवाद और भ्रूण हत्या विरोधी यात्रा-वीरेश शांडिल्य

Sun, 15 Oct 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 15 Oct 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
anti Terrorism yatra will held Delhi to Kashmir said Viresh Shandilya

आवाज-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विकास में सबसे बड़ी बाधा राजनीतिक आतंकवाद है। राजनेताओं को आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बंद करना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका संगठन 31 दिसंबर को संसद भवन से कश्मीर के लाल चौक तक आतंकवाद विरोधी यात्रा निकालेगा। यात्रा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होते हुए में कश्मीर में प्रवेश करेगी। इसमें शामिल 500 गाड़ियों के जत्थे को शहीदों के परिजन हरी झंडी दिखाएंगे। यह तीसरी यात्रा है। इससे पहले 2002 और 2007 में रथयात्रा निकाली जा चुकी है।  
विज्ञापन


हल्द्वानी पहुंचे वीरेश शांडिल्य ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई राज्यों में दूषित राजनीति फैली हुई है। सत्ता में आते ही पूर्वमंत्रियों के खिलाफ जांच बैठाना आम बात बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवभूमि उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि संगठन राजनीतिक आतंकवाद, आर्थिक आतंकवाद, भ्रूण हत्या, टोल टैक्स और झूठे रेप केसों के खिलाफ  एक अभियान छेड़े हुए है।

रामायण और गीता को पालकी में ले जाएं

anti Terrorism yatra will held Delhi to Kashmir said Viresh Shandilya

उन्होंने उद्योगपति शशि लोहिया को उत्तराखंड और हिमाचल का प्रभारी नियुक्त किया। इस मौके पर हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत सिंह मानकपुर, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष जसमीत जस्सी, राष्ट्रीय सचिव सुनील गोयल, प्रदेश सचिव मदन भारद्वाज, बजरंग दास आदि मौजूद थे।

रामायण और गीता को पालकी में ले जाएं
उन्होंने कहा कि आवाज-ए-हिंदुस्तान जूना अखाड़ा के जगदगुरु पंचानंद गिरी की अगुवाई में काम कर रहा है। संगठन ग्राम स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दू व सनातन समाज के प्रचार व सुरक्षा के लिए धर्मवीर की जल्द नियुक्ति करेगा।

रामायण और गीता को साइकिल व गाड़ियों में लेकर आने वालों के खिलाफ  अभियान चलाया जाएगा। उनसे कहा जाएगा कि रामायण और गीता को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने पर पालकी का प्रयोग किया जाए। जल्द हरिद्वार में श्री हिंदू तख्त की एक पीठ स्थापित की जाएगी। तख्त की गद्दी पर तमाम अखाड़ों से एक-एक संत लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed