{"_id":"5d28e8e68ebc3e6caf0cdba9","slug":"anti-drugs-raid-in-medical-store-dehradun-news-drn312735819","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बरामद की नशे की गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बरामद की नशे की गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व में पकड़े गए तस्करों की सूचना पर एसटीएफ की एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने शुक्रवार को हरिपुर कलां स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नशे की गोलियां बरामद की है। दवा बेचने का लाइसेंस न दिखाने पर स्टोर संचालक के खिलाफ औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम-1940 और नियमावली-1945 के तहत कार्रवाई की है।
शुक्रवार को एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार ने बताया कि एंटी ड्रग टास्क फ ोर्स को लगातार शिकायत मिल रही थी कि रायवाला के हरिपुर कलां स्थित दिव्या मेडिकल स्टोर से नशे के इंजेक्शन और गोलियों की सप्लाई हो रही है। कैंट कोतवाली में नशे की गोलियों के साथ पकड़े गए राजेश शर्मा और नेहरू कालोनी से जेल गए अनिल कुमार से भी इसकी सूचना मिली। शुक्रवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 1056 नशीली गोलियां और नशीली दवा की तीन बोतलें बरामद की। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक सतीश कुमार फ र्म का लाइसेंस और दवा बेचने का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। सतीश का कहना था कि फर्म का रजिस्ट्रेशन विकास कुमार जोशी के नाम से है।