फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anti Corruption Bureau in-charge extorted Rs 45 lakh from retired soldier after being bullied

Dehradun News: एंटी करप्शन ब्यूरो प्रभारी की धौंस दिखा रिटायर्ड फौजी से ऐंठे 45 लाख

Sat, 02 Dec 2023 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Anti Corruption Bureau in-charge extorted Rs 45 lakh from retired soldier after being bullied
I
विज्ञापन

II- सांपों की तस्करी में फंसाने की दी धमकी, मकान गिरवी रख देने पड़े रुपये
I
I
I
रिटायर्ड फौजी ने धमकी के डर में आकर एक जालसाज को 45 लाख रुपये दे डाले। इसके लिए उन्होंने अपना मकान भी गिरवी रखना पड़ा। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो प्रभारी बताया था। धमकी दी कि अगर 45 लाख रुपये वापस मांगे तो तुम्हें सांपों की तस्करी में फंसा दिया जाएगा। हालांकि, पुलिस ने आरोपी प्रशांत मंडल निवासी चंद्रबनी चोयला पटेलनगर को ऊधमसिंहनगर से गिरफ्तार कर लिया है।
I
I
I
Iपुलिस को दी शिकायत में सोनम रावत ने बताया कि प्रशांत मंडल नाम के व्यक्ति ने उनके पिता रिटायर्ड फौजी ज्ञानसिंह से मुलाकात की। आरोपी ने खुद को एंटी करप्शन का प्रदेश प्रभारी बताते हुए उन्हें डरा धमकाकर रुपये लेने शुरू कर दिए। उसके बाद जब ज्ञानसिंह ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी उन्हें सुनसान जगह पर ले गया और उनका वीडियो बनाते हुए सांपों की तस्करी में फंसाने की धमकी दी। आरोपित ने धमकाया कि यदि रुपये वापस मांगे तो वह उनकी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देंगे, जिसके बाद जेल हो सकती है।
विज्ञापन

I
Iशिकायतकर्ता ने बताया कि एक हरिओम नाम का अन्य व्यक्ति ने भी उनके पिता से धनराशि वसूली है। जब इस बात का पता तो महिला के मामा को लगा तो उन्होंने समझाने की कोशिश की। लेकिन, आरोपियों ने उन्हें इतना डराया कि वह समझने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान शिकायतकर्ता के पिता ने पूरी जमा पूंजी, गहने आरोपियों को दे दिए। इस मामले में क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने 20 जून को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iपुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैरजमानती वारंट हासिल करते हुए शुक्रवार को उसे ऊधमसिंहनगर में ग्राम कालीनगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed