फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: हरीश रावत बोले- मैं तो एक जाता हुआ जोगी हूं, जिसे सभी ने लताड़ा है...जताई ये इच्छा

Thu, 22 Dec 2022 12:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Dec 2022 12:43 PM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case Former CM Harish Rawat will protest in Gandhi Park to get justice for Ankita
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : संवाद

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की इस बात से वह पूरी तरह सहमत हैं कि बेटियां राज्य का सामूहिक स्वाभिमान हैं। ऐसे में अंकिता और अन्य बेटियों को न्याय के लिए उन्हें अकेले क्यों, सभी दलों को 26 दिसंबर को गांधी पार्क में होने वाले धरने में शामिल होना चाहिए। 


 प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस पर भी तैयार हैं कि यदि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व धरने में शामिल होता है तो वह धरने में उनके पीछे बैठेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि अंकिता ने अपना बलिदान देकर हमें राज्य में 2016 से हो रहे अंधाधुंध अनियंत्रित रिसोर्टीकरण को एक नई दृष्टि से देखने की चेतावनी दी है।

 

लोग उत्तराखंड आध्यात्मिक, नैसर्गिक, पर्यावरणीय, साहसिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के लिए आएं उनका स्वागत है, मगर दैहिक आनंद के लिए आने वाले लोग न आएं, वनंतरा रिजॉर्ट में वीआईपी को विशेष सेवा देने के लिए अंकिता पर दबाव डाला गया। 

Ankita Murder Case Former CM Harish Rawat will protest in Gandhi Park to get justice for Ankita
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सीएम ने कहा कि ऋषिकेश से जुड़े ये सभी स्थान सीसीटीवी कैमरे की जद में होने चाहिए, जहां विद्युत परियोजना है, संत महात्मा गंगा आरती के लिए आते हैं, विदेशी मेहमानों का जो प्रिय स्थल है। वहां रिजॉर्ट में वीआईपी के साथ आए बाउंसर और सुरक्षा कर्मी भी अभी  तक चिन्हित नहीं हो पाए हैं।

Ankita Murder Case Former CM Harish Rawat will protest in Gandhi Park to get justice for Ankita
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वह एक जाते हुए जोगी हैं, जिसे सभी ने लताड़ा है। फिर भी अपने अंतिम कर्तव्य के रूप में वह बेटी और बेटियों के स्वाभिमान के सवाल पर चुप नहीं बैठ सकते।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case Former CM Harish Rawat will protest in Gandhi Park to get justice for Ankita
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

यदि आज उत्तराखंड ने सामूहिक रूप से दैहिक सुख साधन उपलब्ध करवाने वाली भूमि के रूप में धकेलने की इन कोशिशों को दफन नहीं किया तो दशकों का संघर्ष भी हमारी पारिवारिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक संस्कृति को बर्बाद होने से नहीं बचा पाएगा।

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: तीनों आरोपियों के नार्को टेस्ट पर आज फैसला सुना सकती है अदालत, चार्जशीट पर होगी सुनवाई

विज्ञापन
Ankita Murder Case Former CM Harish Rawat will protest in Gandhi Park to get justice for Ankita
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विधानसभा में सरकार ने आधिकारिक बयान दिया है कि रिजॉर्ट में एक वीआईपी कक्ष है, जहां आने वाला हर व्यक्ति वीआईपी कहलाता है। वह इस बात को लेकर आश्चर्य में हैं कि अंकिता के हत्यारों के बचाव की ढाल सरकार ही उपलब्ध करवाने लग गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed