फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: पुलकित और पुष्प के बीच हत्या की रात में हुई थी बात, SIT ने इकट्ठा किए 12 से ज्यादा सबूत

Wed, 21 Dec 2022 02:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Dec 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case Pulkit and Pushp talk between on murder night  SIT collected more than 12 evidences
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

एसआईटी के पास गवाहों के बयानों को साबित करने के लिए कई इलेक्ट्रॉनिक और फोरेंसिक साक्ष्य भी मौजूद हैं। हालांकि, इन सबसे महत्वपूूर्ण पुलकित व पुष्प के मोबाइल की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) और कॉल रिकॉर्डिंग मानी जा रही है। हत्या की रात में पुष्प से हुई बाचतीत में पुलकित ने कोरा झूठ बोला था।



एक घंटे से भी ज्यादा की इस रिकॉर्डिंग में पुलकित ने पुष्प को धमकाने का भी प्रयास किया था। एसआईटी ने चार मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था। इनमें पुलकित का दूसरा मोबाइल (मुख्य मोबाइल जो पानी में फेंका था), अंकित, पुष्प और सौरभ के मोबाइल शामिल हैं।

पिछले दिनों चंडीगढ़ केंद्रीय फोरेंसिक लैब से इन सभी की जांच रिपोर्ट भी एसआईटी को मिल चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक इन सभी में सबसे महत्वपूर्ण पुष्प और पुलकित के बीच हुई बातचीत है। इससे तीनों आरोपियों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो रही है।

Ankita Murder Case Pulkit and Pushp talk between on murder night  SIT collected more than 12 evidences
अंकिता हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के सामने पुलकित ने कहा था कि उसने अंकिता को धक्का दे दिया लेकिन घटना के कुछ देर बाद ही वह पुष्प से बातचीत कर रहा है कि उसे अंकिता का कुछ पता नहीं। यह सब उसने झूठ बोला। यह सब तथ्य उसके खिलाफ जा रहे हैं। इनसे उस पर लगे आरोपों को बल मिलेगा। 

Ankita Murder Case Pulkit and Pushp talk between on murder night  SIT collected more than 12 evidences
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विसरा रिपोर्ट को भी चार्जशीट में शामिल किया गया है लेकिन इसमें कोई खास जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट न होने के कारण अंकिता के विसरा को जांच के लिए भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case Pulkit and Pushp talk between on murder night  SIT collected more than 12 evidences
रिजॉर्ट - फोटो : अमर उजाला

रिजॉर्ट के कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब थे। जबकि, कुछ चालू हालत में थे। एसआईटी ने इन सबके फुटेज भी निकाले थे। इसके अलावा चीला पावर हाउस के पास वाले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अहम साबित होंगी।

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: गवाह नंबर सात है बेहद अहम, अंकिता ने दोस्त से पहले इसे बताया था रिजॉर्ट का काला सच

विज्ञापन
Ankita Murder Case Pulkit and Pushp talk between on murder night  SIT collected more than 12 evidences
वनंत्रा रिजॉर्ट - फोटो : अमर उजाला

इनमें अंकिता आरोपियों के साथ जाती तो दिख रही है लेकिन वापस आते वक्त नहीं दिखी। तीनों आरोपी दो दोपहिया वाहनों पर आते दिख रहे हैं। ऐसे में 11 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को साक्ष्यों की सूची में शामिल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed