फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ankit murder in dehradun

नकरौंदा कांडः वेस्ट यूपी के कई जिलों में दबिश

Thu, 18 Sep 2014 11:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Sep 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
ankit murder in dehradun

देहरादून के नकरौंदा में सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल के घर डकैती और उनके बेटे अंकित की हत्या के मामले में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस की मुश्किलें बढ़ी

पुलिस ने शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को पकड़ा था, लेकिन शिनाख्त परेड में परिजनों ने इन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। उधर, बावारिया जाति के अपराधियों की तलाश में शामली के झिंझाना, मेरठ और गाजियाबाद में दबिश जारी है।
विज्ञापन


10 सितंबर की सुबह हुई वारदात का खुलासा न होने पर स्थानीय लोगों ने रविवार को दून-हरिद्वार हाईवे पर जाम लगा दिया था। तब पुलिस ने सात दिन की मोहलत मांगी थी। तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह एसएसपी अजय रौतेला ने दावा किया कि वेस्ट यूपी से कुछ संदिग्ध पकड़े गए हैं। लेकिन, पीड़ित परिवार ने इन्हें पहचानने से इनकार कर दिया।

उधर, पुलिस गुरुवार को भी कुछ और संदिग्धों की शिनाख्त परेड कराएगी। एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि पूछताछ में कुछ नए नाम आए सामने आए हैं, जिनकी धरपकड़ के प्रयास चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed