फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun animal came in front of Vande Bharat train coming from Lucknow to Dehradun damaged

Dehradun: लखनऊ से देहरादून आ रही वंदेभारत के आगे आया जानवर, ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Fri, 17 Jan 2025 11:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2025 11:25 AM IST
सार

ट्रेन काफी रफ्तार से चल रही थी। जानवर ट्रेन के आगे की तरफ से नीचे घुस गया। इसमें ट्रेन की नोज छतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Dehradun animal came in front of Vande Bharat train coming from Lucknow to Dehradun damaged
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : amar ujala (file Photo)

विस्तार

लखनऊ से देहरादून आते समय बरेली से पहले वंदेभारत ट्रेन के आगे एक जानवर आ गया। दोनों की टक्कर से ट्रेन के आगे का हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। दून पहुंचने के बाद ट्रेन की मरम्मत की गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वंदेभारत ट्रेन सुबह 5:15 बजे लखनऊ से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। बरेली जंक्शन पहुंचने से पूर्व ट्रेन के आगे एक जानवर आ गया। ट्रेन काफी रफ्तार से चल रही थी। जानवर ट्रेन के आगे की तरफ से नीचे घुस गया। इसमें ट्रेन की नोज छतिग्रस्त हो गई। हालांकि, ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। वह समय पर ही देहरादून पहुंची है। देहरादून रेलवे स्टेशन के कार्यकारी अधीक्षक विपुल नौटियाल ने बताया कि ट्रेन के देहरादून पहुंचने के बाद तकनीशियन की टीम ने जांच की है। फिलहाल ट्रेन के आगे के हिस्से की मरम्मत की गई है।
विज्ञापन


Yamunotri Highway: दोबाटा के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा डंपर, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम ने किया निरीक्षण
डिविजनल रेलवे मैनेजर राजकुमार ने बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने सभी कोच को गाइड भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed