फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angry villagers clashed with CMO due to lack of health facilities

Dehradun News: स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से नाराज ग्रामीणों की सीएमओ से हुई नोकझोंक

Sat, 17 Jun 2023 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers clashed with CMO due to lack of health facilities
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। मौके पर पहुंचे ग्रामीण अस्पताल की कमियां गिनाने लगे। इस दौरान ग्रामीणों की सीएमओ से नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं से संबंधित एक ज्ञापन भी सीएमओ को दिया और समस्याएं दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन ने शुक्रवार को साहिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी से लेकर दवाइयों के स्टॉक, प्रसूति कक्ष, एक्स रे कक्ष, आइसोलेशन वार्ड समेत सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं व अन्य तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण पर आने की सूचना मिलने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीएमओ से कहा कि अस्पताल क्षेत्र के 200 से अधिक गांवों के निवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने की बात कहकर अस्पताल के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के आरोप से सीएमओ नाराज हो गए और उनके बीच हल्की नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी मांग पर विचार नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विक्रम सिंह तोमर, डाॅ. ममता नेगी, भीम दत्त वर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व प्रधान सतपाल राय, शांति सिंह पंवार, आजाद सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।
---
चकराता स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
चकराता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजय जैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के रजिस्टर, दवाइयों के स्टॉक आदि की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विक्रम सिंह डाॅ. विपिन तोमर, संजय धस्माना, मनोज नेगी मौजूद रहे। संवाद


--------
बयान...
साहिया में कुछ ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर नाराजगी जाहिर की थी, उन्होंने एक ज्ञापन भी दिया है। उनकी मांगो के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. संजय जैन, सीएमओ देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed