{"_id":"5a8d05674f1c1b9b248b6333","slug":"angry-congress-protest-against-pnb-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी घोटाले पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, ऐसा करके जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी घोटाले पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, ऐसा करके जताया विरोध
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी घोटाले के खिलाफ कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर विरोध जता रही है। पीएनबी घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हरबर्टपुर बाजार में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
पीएनबी घोटाले विरोध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। पीठ बाजार मैदान से शुरू हुआ जुलूस पांवटा रोड, देहरादून रोड, विकासनगर रोड, सहारनपुर रोड होते हुए चौराहे पर पहुंच संपन्न हुआ।
प्रदेश महामंत्री संजय जैन ने कहा कि देश में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं और प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। नीरव मोदी देश के करोड़ों रुपये को लेकर भाग गया। रोटमेक घोटाले ने भी देश को शर्मशार कर डाला।
विज्ञापन
भाजपा सरकार के ऊपर से जनता का विश्वास उठ गया है। सूफी शरीफ अहमद ने कहा कि देश की जनता 2019 के चुनाव में भाजपा को उखाड़ने का काम करेगी। असद आरफी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के धन के चौकीदार नहीं बल्कि घोटालों के भागीदार हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह ने कहा कि नीरव मोदी को गिरफ्तार कर भारत लाया जाए। इशिता सेढा ने कहा की यदि इन सभी बैंक लूट की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच हो तो कई बड़े नाम सामने आएंगे।
सभा का संचालन फुरकान अहमद ने किया। पुतला फूंकने वालों में जितेंद्र रावत, मोहित बिष्ट, यश शर्मा, बीना चौहान, डिंपल शैली, समीर अंसारी, कविता चौहान, साहिल पठान, जगत सिंह नेगी, नरेंद्र बिष्ट, मुनीर अहमद, जमशेद, सदाकत अली जैदी, अनुपम कपिल, आरडी बिष्ट, धीरेंद्र तड़ियाल, संजीव चौहान, राजीव शर्मा, मसरूर अहमद, पम्मी देवी, संदीप भटनागर, हर्षुल शर्मा, बबली देवी, नीतिश नैथानी, बीना कश्यप, फरमान, अभिषेक चौहान, मंजूर, इसरार, रियासू, आकाश, जगमोहन, सचिन, नीरज राठौर, सजल अग्रवाल, रेखा रावत, शरबती, कमल, अनवर, संजय, रवि वर्मा, राजवीर, अकरम, सुधीर आदि शामिल रहे।