फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anganwadi's menu like five star hotel, the cost of ration is very less

Dehradun News: आंगनबाड़ी का मेन्यू फाइव स्टार होटल जैसा, राशन का खर्च बहुत कम

Tue, 08 Aug 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi's menu like five star hotel, the cost of ration is very less
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए पकाए जाने वाले भोजन के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त धनराशि, राशन और सुविधा नहीं दी जा रही हैं। ऐसे में केंद्रों पर बच्चों को खाना मिलने में मुश्किल हो रही है। आंगनबाड़ी का मेन्यू फाइव स्टार होटल जैसा है, लेकिन कम खर्च के कारा इतनी मंहगाई में आहार व्यवस्था चलाना संभव नहीं है। भोजन के लिए धनराशि, राशन और सुविधा बढ़ाने और मेन्यू बदलवाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की ओर से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पकाए जाने वाले भोजन के लिए प्रति लाभार्थी आठ रुपये तय किया गया था। अब यह घटाकर सात रुपये और पिसाई तीन रुपये कर दी गई है। जबकि उतराखंड में ग्रामीण क्षेत्र में पिसाई चार रुपये है। पिसाई के बाद चक्की वाला आटे में कटौती करके देता है। इससे विभाग की ओर से दिया गया गेहूं भी आंगनबाड़ी को पूरा नहीं मिलता। इतनी महंगाई के चलते इस धनराशि में आहार बनाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र का भवन किराया बढ़ाया जाए
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि तीन से छह साल के बच्चों के आहार का बजट 10 रुपये प्रति लाभार्थी दिया जाए। इसके अलावा केंद्रों में गैस सिलिंडर दिया जाए। राशन में जो गेहूं, चावल दिया जा रहा है उसे केंद्र तक पंहुचाने के लिए पैसा भी दिया जाए। यह राशन आंगनबाड़ी को अपने खर्च पर ले जाना पड़ता है। उधम सिंह नगर में केंद्र का भवन किराया 750 दिया जा रहा है जो बहुत कम है। इतने कम दाम में कोई भी कमरा देने को तैयार नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्र का किराया बढ़ाया जाए। इसके साथ ही आंगनबाड़ी के मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो सग्ठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed