आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतन 18 हजार करने समेत 16 सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा। सोमवार को उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने डीएम के माध्यम से मांगपत्र भेजा।
संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील खत्री ने मांग करते हुए कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय का भुगतान महीने की पांच तारीख तक कर दिया जाए। कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेजुएटी और चिकित्सा सुविधा का लाभ भी मिलना चाहिए। इस दौरान मधु पुंडीर, सुधा शर्मा, सुनीता राणा, शर्मिला शाही, राखी गुप्ता, रंजना, बीना रावत, मंजू कंडारी, राजबाला आदि मौजूद रहीं। संवाद