फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anandam curriculum is important for the all-round development of children: Bandana

आनंदम पाठ्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अहम : बंदना

Wed, 11 Feb 2026 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Anandam curriculum is important for the all-round development of children: Bandana
समग्र शिक्षा सभागार में राज्य कोर कमेटी की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आनंदम पाठ्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अहम है। इससे बच्चों की एकाग्रता बढ़ेगी व तनाव कम होगा। यह कहना है एससीईआरटी निदेशक बंदना गर्ब्याल का। उन्होंने यह बात समग्र शिक्षा के सभागार में आयोजित राज्य कोर कमेटी की बैठक में आनंदम पाठ्यक्रम की समीक्षा करते हुए कही।

एससीईआरटी निदेशक ने कहा कि आनन्दम् पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, जीवन कौशल एवं सकारात्मक सोच के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम का नियमित अनुश्रवण किया जाए एवं सभी विद्यालयों में इसकी गतिविधियां समयबद्ध व प्रभावी रूप से संचालित हो। बैठक का संचालन राज्य नोडल अधिकारी डॉ. बीपी. मैंदोली ने किया। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर कार्यक्रम को और सुदृढ़ किया जाएगा। बैठक में सहयोगी संस्थाओं लभ्या फाउंडेशन, ब्लू आर्ब फाउंडेशन एवं ड्रीम अ ड्रीम के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed