फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   An MoU has been signed to upgrade the educational

Dehradun News: यूपीईएस अपग्रेड करेगी भारतीय सेना और उससे जुड़े लोगों की शैक्षिक योग्यता

Thu, 01 Aug 2024 03:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
An MoU has been signed to upgrade the educational
Iयूपीईएस और भारतीय सेना ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षरI
विज्ञापन




यूपीईएस और भारतीय सेना ने भारतीय सेनाकर्मियों, उनके परिवारों और आश्रितों की शैक्षणिक योग्यता को अपग्रेड करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यूपीईएस के रजिस्ट्रार एवं ट्रेनिंग व प्लेसमेंट डायरेक्टर मनीष मदान और भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के कर्नल इंस्ट्रक्टर, कर्नल वीकेएस रावत ने कहा कि यह एमओयू भारतीय सेना कम्युनिटी के लिए शैक्षिक अवसरों और व्यावसायिक विकास को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पांच साल के सहयोग समझौते के अनुसार यूपीईएस, सेना कर्मियों के बच्चों और जीवन साथियों को उनकी एकेडमिक उपलब्धियों के आधार पर विभिन्न छात्रवृत्तियां और छूट प्रदान करेगा। जिसमें कक्षा 12वीं, जेईई या सीयूईटी स्कोर में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों (95 प्रतिशत या इससे अधिक अंक के साथ) के लिए 30 प्रतिशत तक की ट्यूशन फीस माफ होगी। यूपीईएस के विभिन्न स्कूलों में एमबीए, बीबीए, बीटेक, एलएलबी और अन्य यूजी प्रोग्राम में आरक्षित सीटें शामिल होंगी।
विज्ञापन




यूपीईएस सेना के अधिकारियों को पार्ट टाइम पीएचडी प्रोग्राम भी प्रदान करेगा, जो भारतीय सेना की जरूरतों के अनुरूप एविएशन, एरोनॉटिक्स, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, साइंस और टेक्नोलॉजी, लीगल स्टडीज और लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा। शोधकर्ताओं को उपलब्धता के आधार पर शार्ट टर्म विजिट्स के लिए गेस्ट हाउस आवास प्रदान किया जाएगा। समझौते के तहत यूपीईएस आर्मी अधिकारियों को एमबीए, बीबीए और बीसीए, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम और अपस्किलिंग के लिए सर्टिफिकेट प्रोग्राम के साथ कई लाभ प्रदान करेगा। आर्मी के सभी उम्मीदवारों को मौजूदा कोर्स फीस पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी और योग्यता मानक में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। दोनों पक्षों ने संवेदनशील जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने वाला कोई भी डेटा पूरी तरह से सेना के पास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed