फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amul will sell Aanchal dairy products Now in uttarakhand

अब आंचल का दूध-दही भी बेचेगा अमूल, पनीर खरीदने और कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर भी बनी सहमति

Mon, 08 Oct 2018 10:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Oct 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
Amul will sell Aanchal dairy products Now in uttarakhand
amul - फोटो : demo pic

अमूल अब उत्तराखंड के लोकल ब्रांड आंचल डेयरी के उत्पादों की पैकेजिंग करेगा। इस डेयरी के हरिद्वार स्थित प्लांट के संचालन का जिम्मा भी कंपनी लेने जा रही है। इतना ही नहीं, अमूल ने आंचल डेयरी के पनीर को खरीदने में भी दिलचस्पी दिखाई है। 

विज्ञापन


आंचल डेयरी का हरिद्वार में करीब 50 हजार लीटर क्षमता की प्रोसेसिंग यूनिट है। हालांकि अभी यहां प्रतिदिन 15 हजार लीटर दूध पहुंचता है। ऐसे में इस डेयरी के संचालन से आंचल को बहुत अधिक लाभ नहीं हो रहा है। अमूल ने इस यूनिट के संचालन में दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन


कंपनी अधिकारियों ने यूनिट का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां जुटाई है। इसके बाद आंचल और अमूल के बीच तकनीकी समन्वय, पैकेजिंग और कर्मचारियों के प्रशिक्षण को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पनीर भी खरीदेगा अमूल

अमूल हरिद्वार स्थित यूनिट से अपने उत्पादों को तैयार कर बाजार में उतारेगा। इसके साथ ही आंचल के दूध-दही व अन्य दुग्ध उत्पादों की पैकेजिंग करेगा। अमूल से जुड़ने पर आंचल की विश्वसनीयता में भी बढ़ोत्तरी होगी। वहीं, यूनिट में कार्यरत कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा ताकि उनकी क्षमता में बढ़ोत्तरी हो। 

रायपुर स्थित आंचल डेयरी की पनीर फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता से अमूल बेहद खुश है। अभी वह वहां एक माह में करीब 30 टन पनीर का उत्पादन कर रहा है। अमूल ने प्रतिमाह 300 टन पनीर खरीदने की पेशकश की है। इसे देखते हुए अब आंचल डेयरी की क्षमता बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। 

अमूल दुग्ध उत्पादों का एक ब्रांड है। आंचल डेयरी की पैकेजिंग अमूल करेगा तो इसका भी फायदा मिलेगा। अमूल को अधिक मात्रा में पनीर उपलब्ध कराने के लिए यूनिट की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 
आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव, पशुपालन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed