फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amit shah welcome and special dishes program in dehradun

उत्तराखंड: शाही अंदाज में होगा शाह का भव्य स्वागत, भोज में सजेगी गढ़वाली थाली

Sat, 16 Sep 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Sep 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Amit shah welcome and special dishes program in dehradun

केंद्रीय नेतृत्व की मुहर लगने के बाद उत्तराखंड बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दो दिन के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिए। कुल 15 कार्यक्रम घोषित किए हैं, जबकि आरएसएस के साथ समन्वय जैसे बेहद खास कार्यक्रमों का खुलासा नहीं किया है। 

विज्ञापन


दोनों दिनों में शाह का कुछ समय आरक्षित भी रखा है। कुछ कार्यक्रम अंतिम समय में रखे जा सकते हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में इन कार्यक्रमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शाह के उत्तराखंड दौरे से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
विज्ञापन


वहीं अभी तक की जानकारी के मुताब‌ित, अम‌ित शाह के ल‌िए गढ़वाली व्यंजन तैयार क‌िए जाएंगे। उनका भोज दल‌ित परिवार के मोतीराम और पूनम के घर पर हो सकता है।  उनका कहना है क‌ि शाह जी सादा भोजन करते हैं। इसे देखते हुए उनके लिए दो खास डिश तैयार की जाएंगी। इनमें एक पहाड़ी डिश होगी। यह कौन सी डिशेज होंगी, उन्होंने इसका खुलासा करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के होंगे अमित शाह के कार्यक्रम 

Amit shah welcome and special dishes program in dehradun

19 सितंबर-डे ऑफिसर नरेश बंसल
सुबह साढे़ नौ बजे-जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर आगमन। सुबह 11 बजे-मधुबन होटल में प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप, सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों, जिला पंचायत चेयरमैन, सहकारी बैंक अध्यक्षों, मेयर, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक। यहीं पर अपराह्न एक बजे-प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ भोजन। 2.30 बजे विस्तारक, पालकों के साथ बैठक।

चार बजे प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, कोर ग्रुप, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक। शाम पांच बजे मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों, सह संयोजकों की बैठक। शाम छह बजे ओएनजीसी घोष ऑडिटोरियम कौलागढ़ रोड पर प्रबुद्घ प्रकोष्ठ के सम्मेलन प्रतिभाग।

20 सितंबर- डे ऑफिसर गजराज सिंह बिष्ट
सुबह साढे़ दस बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर पुस्तकालय और ई-पुस्तकालय का उद्घाटन। पूर्वाह्न 11 बजे प्रदेश विभाग व प्रकल्प टीम के साथ बैठक। अपराह्न एक बजे अंत्योदय परिवार के यहां भोजन। अपराह्न ढाई बजे होटल मधुवन में पत्रकार सम्मेलन। अपराह्न तीन बजे सर्वे ऑफ  इंडिया हाथीबड़कला स्टेडियम जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष व महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ जिला संयोजक के सम्मेलन में भाग।

 शाम पांच बजे बजे बीजापुर अतिथि गृह में कोर ग्रुप, चुनाव प्रबंधन, सांसद, मीडिया व सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक में पीपीटी प्रस्तुतिकरण और शाम साढे़ छह बजे आजीवन सहयोग निधि टीम की बैठक। रात्रि आठ बजे बजे मंत्रियों के साथ बैठक। रात्रि नौ बजे कोर ग्रुप के साथ बैठक। साढे़ ग्यारह बजे रात्रि को नंदादेवी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना।

शाह का प्रोग्राम, कुछ खास बातें

Amit shah welcome and special dishes program in dehradun

06 जगह पर होगा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का भव्य स्वागत। ये जगह हैं जौलीग्रांट एयरपोर्ट, डोईवाला, रिस्पनापुल, आराघर चौक, सर्वे चौक व दिलाराम चौक।

04राष्ट्रीय पदाधिकारी भी होंगे शाह के साथ दौरे पर। ये हैं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, विभाग व प्रकल्प के राष्ट्रीय समन्यवक अरविंद मेनन, आई टी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय।

3500 कार्यकर्ताओं की मौजूदगी वाला कार्यक्रम संख्या के लिहाज से होगा सबसे बड़ा। पहली बार अपने सभी 228 मंडलों को बीजेपी ने किसी कार्यक्रम के साथ सीधा जोड़ा है। इसके अलावा, तमाम अन्य लोग भी होंगे।

228 मंडलों तक पहुंचेंगे बीजेपी के रेडियो
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को मंडल स्तर पर तक सुने जाने के लिए रेडियो सेट देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सभी 228 मंडल और 23 जिलों को पार्टी की तरफ से रेडियो सेट दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 20 सितंबर को सर्वे स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। इसमें प्रतीकात्मक तौर पर कुछ मंडल और जिलाध्यक्षों को रेडियो भेेंट किए जाएंगे।

जिलों तक ई-लाइब्रेरी को ले जाएगी बीजेपी
20 सितंबर को बीजेपी अपने प्रदेश कार्यालय में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करेगी। यह ई-लाइब्रेरी सेंट्रल हेडक्वार्टर से जुड़ी होगी। चार हजार पुस्तकें बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मौजूद हैं। इन्हें ऑफलाइन मोड में भी रखा जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार, जल्द ही जिलों तक भी ई-लाइब्रेरी को पार्टी पहुंचाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed