फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   amit shah visit kedarnath and badrinath dham.

बदरीनाथ के दर पर माथा टेक बोले शाह, 2017 में आएगी हमारी सरकार

Sat, 25 Jun 2016 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Jun 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
amit shah visit kedarnath and badrinath dham.
भगवान बदरीनाथ के दर्शन के बाद अमित शाह - फोटो : अमरउजाला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड में प्रमुख धाम केदारनाथ और बदरीनाथ पहुंचकर दर्शन किए। बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के बाद शाह ने कहा ‌कहा कि 2017 में उत्तराखंड में हमारी सरकार आएगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाया।

विज्ञापन



भाजपा अध्यक्ष सुबह सुबह आठ बजकर पैंतीस मिनट पर दिल्ली से सीधे केदारनाध धाम पहुंचे। शाह के दौरे के मद्देनजर पार्टी के दिग्गज पहले ही केदारधाम में पहुंचे हुए थे। यहां भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उनकी अगवानी की।
विज्ञापन


इसके बाद अमित शाह भगवान केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष ने लगभग 20 मिनट तक मंदिर में पूजा की। शाह ने नंदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और पूर्व विधायक और भाजपा नेता हरक सिंह रावत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक घंटे केदारनाथ में रहने के बाद बदरीनाथ पहुंचे शाह

amit shah visit kedarnath and badrinath dham.
केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद अमित शाह - फोटो : अमरउजाला

लगभग एक घंटे तक धाम में रहने के बाद शाह 9:40 बजे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और दूसरे भाजपा नेता दूसरे शाह की आगवनी के लिए हेलीकॉप्टर से पहले ही बदरीनाथ धाम पहुंच गए थे।

11 बजकर 16 मिनट पर अमित शाह हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। धाम में पहुंचने के बाद अमित शाह भगवान बदरीविशाल के दर्शन क‌िए।

बदरीनाथ में दर्शन के बाद शाह ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कहा कि 2017 में उत्तराखंड में हमारी ही सरकार आएगी। इसलिए कार्यकर्ता पूरे मनोबल के साथ विजय अभियान में जुट जाएं। शाह ने कहा यात्रा मार्ग में आ रही परेशानियों को दूर किया जाएगा। इस दौरान शाह ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

अचानक बदला कार्यक्रम, दिल्ली से सीधे पहुंचे केदारधाम

amit shah visit kedarnath and badrinath dham.
केदारनाथ धाम में दर्शन को जाते अमित शाह - फोटो : अमरउजाला

पूर्वनियोजित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार के दिन शाह को ऋषिकेश आना था। यहां परमार्थ निकेतन में गंगा आरती के पश्चात रात्रि विश्राम करना था। शनिवार की सुबह उन्हें पहले केदारनाथ और फिर बद्रीनाथ जाना था। उसके बाद हरिद्वार में दो बजे आयोजित रैली को संबोधित करना था। मगर ऐन वक्त पर शाह के कार्यक्रम में तब्दीली हो गई। ‌जिसके चलते आज वे सीधे दिल्ली से केदारधाम पहुंचे।

भगवान केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद वे सीधे हरिद्वार में रैली को संबोधित करने जाएंगे। कार्यक्रम में फेरबदल के चलते रैली अब शाम चार बजे होगी। वहीं देर रात 12 बजे वे देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस से हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे, जहां रविवार को उन्हें प्रांतीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेना है।

Published By: Vivek Singh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed