फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah vigil on uttarakhand by election

...तो इसलिए उत्तराखंड पर नजर रख रहे हैं अमित शाह

Thu, 17 Jul 2014 10:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 17 Jul 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
amit shah vigil on uttarakhand by election
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश की तीन विस सीटों पर हो रहे उपचुनाव पर फोकस करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने हाल ही में भाजपा में गए आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक रहे शिवप्रकाश को फीड बैक लेने के लिए भेजा है।

टिकट वितरण को लेकर प्रदेश के नेताओं के बीच हुई टकराहट इसके पीछे मुख्य वजह मानी जा रही है। उत्तराखंड की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पहले चुनाव हैं।

पार्टी में भितरघात की आशंका

amit shah vigil on uttarakhand by election

यहां डोईवाला में टिकट को लेकर मचे घमासान के बाद पार्टी में भितरघात की आशंका बनी हुई है। इस बात पर फोकस है कि पार्टी के नेताओं की गुटबाजी से भाजपा प्रत्याशी को नुकसान ना हो।

इसीलिए अमित शाह ने शिवप्रकाश को तीनों सीटों का फीड बैक लेने के लिए भेजा है।

पिछले दिनों तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक रहे शिवप्रकाश के पास समस्त उत्तराखंड व पश्चिमी यूपी का क्षेत्र था। वह 17 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड आएगी स्मृति ईरानी

amit shah vigil on uttarakhand by election

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी कल (शुक्रवार) उत्तराखंड पहुंच रही हैं। वह पहले डोईवाला में त्रिवेंद्र सिंह रावत, फिर सोमेश्वर में मोहनराम आर्य और इसके बाद धारचूला में बीडी जोशी के लिए जनसंपर्क कर वोट मांगेंगी।

कांग्रेस को सिर्फ धारचूला में समर्थनः ऐरी

उत्तराखंड क्रांति दल (ऐरी) ने तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस से अंदरखाने गठबंधन की बात को नकारा है।

केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने साफ किया कि सिर्फ सीएम हरीश रावत को धारचूला में समर्थन दिया है, जबकि डोईवाला और सोमेश्वर में पार्टी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन

धारचूला में सीएम के प्रत्याशी होने पर समर्थन

amit shah vigil on uttarakhand by election

ऐरी ने बुधवार को केंद्रीय कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने तीनों विस सीटों पर गठबंधन का आग्रह किया था, लेकिन हमने सिर्फ धारचूला में सीएम के प्रत्याशी होने पर समर्थन दिया है।

कहा कि इससे पहले भी जितने भी सीएम उपचुनाव में उतरे हैं, पार्टी ने उनके खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। कहा कि डोईवाला और सोमेश्वर में पार्टी का प्रचार चल रहा है।

बताया गया कि सोमेश्वर में प्रचार के बाद ऐरी अब डोईवाला में प्रचार करेंगे। ऐरी ने बताया कि उपचुनावों के चलते पार्टी ने 25-26 जुलाई को प्रस्तावित महाधिवेशन टाल दिया है।

पार्टी अब 30 अगस्त को गैरसैंण में महाधिवेशन आयोजित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed