फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah star propagandist in tharali sub election

उत्तराखंड में होने वाले इस चुनाव में अमित शाह, योगी व स्मृति ईरानी करेंगे प्रचार

Thu, 10 May 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 May 2018 08:56 AM IST
विज्ञापन
amit shah star propagandist in tharali sub election
अमित शाह

थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह,  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी प्रचार करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने  बुधवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। सूची में केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों के अलावा प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के बारे में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि सभी स्टार प्रचारक बारी-बारी से पार्टी प्रत्याशी मुन्नी देवी के समर्थन में प्रचार करेंगे।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री व नेता भी करेंगे प्रचार

amit shah star propagandist in tharali sub election
श्याम जाजू - फोटो : file photo
स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय महांत्री संगठन रामलाल, शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू,  राष्ट्रीय मंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलौत, स्मृति ईरानी, अजय टम्टा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व सांसद अनिल बलूनी के नाम शामिल हैं। 

त्रिवेंद्र, खंडूड़ी, निशंक भी स्टार प्रचारक
सूची में थराली उपचुनाव में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, माला राजलक्ष्मी शाह, सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, डॉ. धनसिंह रावत, रेखा आर्य, बिशन सिंह चुफाल, संजय कुमार, नरेश बंसल, गणेश जोशी, खजान दास, गजराज सिंह बिष्ट, महेंद्र भट्ट, मोहन प्रसाद थपलिया, शक्ति लाल शाह, बलवंत सिंह भौर्यालय, चंदन रामदास, सुरेंद्र सिंह नेगी, भरत सिंह चौधरी, मुकेश कोहली, रीतू खंडूड़ी के नाम भी शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का नाम शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed