फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah speech in parivartan yatra rally.

उत्तराखंड की जनता को शाह की ललकार, उखाड़ फेंके हरीश सरकार

Wed, 07 Dec 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 07 Dec 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
amit shah speech in parivartan yatra rally.
कुमाऊं में परिवर्तन यात्रा का समापन समारोह हुआ। - फोटो : AmarUjala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कुमाऊं में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में चुनावी बिगुल फूंका। यहां एमबी कॉलेज के मैदान में जनसभा में जुटी भीड़ और परिवर्तन यात्रा के बेहतर रिस्पांस से उत्साहित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


शाह ने केंद्र में भाजपा की सरकार को देखते हुए राज्य में भी भाजपा की सरकार बनाने की अपील की और लोगों का आह्वान किया कि हरीश रावत की सरकार को उखाड़ फेंके।
विज्ञापन


अपराह्न ठीक 2.38 पर जनसभा स्थल एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड का विकास कांग्रेस करने नहीं देगी जबकि मोदी उत्तराखंड को संवारना चाहते हैं। मोदी प्रदेश को समृद्ध बनाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश को पर्यटन प्रदेश बना रहे हैं और चार धाम सड़कों को फोर लेन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत पर बोला सीधा हमला

amit shah speech in parivartan yatra rally.
रैली में अमित शाह को सुनने भारी भीड़ उमड़ी - फोटो : AmarUjala

शाह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का नाम सोच समझकर रखा गया। परिवर्तन सिर्फ एक दल का जाना और दूसरे दल का सत्ता में आना नहीं है। भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने, देवभूमि का गौरव वापस लाने, युवाओं को गांव और उनके अपने घरों में ही रोजगार देने, पारदर्शी और कानून व्यवस्था वाली सरकार बनाने के लिए ही परिवर्तन है।

शाह ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कभी राज्य पसंद ही नहीं आया। कांग्रेस तो केंद्र शासित राज्य की मांग रही थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उत्तराखंड की रचना करते हुए कभी यह कल्पना नहीं की थी कि कोई मुख्यमंत्री आकर विधायकों की खरीद फरोख्त करेगा, खनन माफियाओं से बात करेगा।

ढाई साल में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक आरोप नहीं

amit shah speech in parivartan yatra rally.
हल्द्वानी में सभा को संबोधित करते अमित शाह - फोटो : AmarUjala

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नोटबंदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार पर ढाई साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। कांग्रेस ने साठ साल देश पर राज करते हुए 12 लाख करोड़ चट किए थे। आठ नवंबर की नोट बंदी से ये 12 लाख करोड़ रद्दी हो गए। इन्हें ही तकलीफ है।

नोटबंदी का स्वागत बाकी सभी ने किया। वन रैंक, वन पेंशन का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों की कई साल पुरानी मांग को पूरा किया। कांग्रेस पता नहीं किस दुनिया में जी रही है। मोदी ने जवानों के खातों में 5500 करोड़ पहुंचा दिया।

कांग्रेस वन रैंक, वन पेंशन को 60 साल में लागू नहीं कर पाई, मोदी ने एक ही साल में यह काम किया। सर्जिकल स्ट्राइक से मोदी ने देश की सीमाओं को अभेद्य दुर्ग बना दिया। शाह ने इस जनसभा को कुल मिलाकर 19 मिनट का समय दिया। ठीक 2.52 पर वह भाषण खत्म कर जनसभा से निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed