फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah inaugurates hospital in dehradun

उत्तराखंड को वाजपेयी ने बनाया, मोदी इसे संवारेंगेः अमित शाह

Sat, 24 Dec 2016 02:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Dec 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
amit shah inaugurates hospital in dehradun
amit shah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तराखंड के विकास मॉडल में राज्य के समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की बात कही। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के दून में नवनिर्मित कैलाश अस्पताल के उद्घाटन करने पहुंचे शाह ने आयोजित जनसभा में कहा कि देवभूमि तभी विकास करेगी जब एक बेहतर सरकार आए।

विज्ञापन


राज्य का विकास किया जाएगा लेकिन किसी कीमत पर इसकी अध्यात्मिक ऊंचाई कम होने चाहिए। रावत सरकार को पूरी तरह से फेल देकर उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश में सरकार आएगी तभी देवभूमि उत्तराखंड का विकास होगा।
विज्ञापन


नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन करने बाद साथ ही बने जनसभा स्थल से शाह ने कहा कि उत्तराखंड के गठन में तत्कालीन अटल सरकार का अहम रोल रहा। वाजपेयी ने उत्तराखंड को बनाया अब मोदी इसे संवारेंगे। केंद्र सरकार जिस तरह विकास कर रही है। उसमें स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत कुछ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाओं के दाम घटाने, एम्स खोलने, टीकाकरण जैसी कई मुद्दों पर सरकार लगातार काम कर रही है। शाह बोले कि अस्पताल, दवाओं की जरूरत तब बढ़ती है जब आदमी बीमार पड़े। आदमी बीमार ही न पड़े इसके लिए भी मोदी सरकार ने विश्व पटल पर योग को रखा। संयुक्त राष्ट्र में उन्होंने योग दिवस की बात रखी। अब 170 देश योग दिवस मना रहे है।
 

स्वामी विवेकानंद से की पीएम मोदी की तुलना

amit shah inaugurates hospital in dehradun
अ‌म‌ित शाह

स्वामी विवेकानंद के बाद पीएम मोदी ही ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने भारत की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखा है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक आरोप नहीं लगाऊंगा, लेकिन मौजूदा प्रदेश सरकार उत्तराखंड के लिए कुछ नहीं कर पाई। भाजपा के लिए उत्तराखंड एक बच्चे की तरह है जिसके जन्म में पार्टी का अहम रोल है। हरीश रावत ने उत्तराखंड को कई वर्ष पीछे धकेल दिया।

भाजपा उत्तराखंड का विकास करेगी, लेकिन इस शर्त पर नहीं कि प्रदेश की अध्यात्मिक ऊंचाई कम हो। इसी लिए 27 दिसंबर को पीएम मोदी देवभूमि में आ रहे हैं। आल वेदर रोड की शुरूआत यहीं से होगी। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सा के क्षेत्र में पहले वाजपेयी सरकार ने काम शुरू किया अब मोदी सरकार कर रही है। मोदी सरकार में 11 नए एम्स खोले गए।

इससे पहले की सरकारों ने कुछ नहीं किया। उत्तराखंड को 120 करोड़ का कैंसर सेंटर देने जा रहे हैं। एनएचएम में 266 करोड़ प्रदेश को दिया लेकिन रावत सरकार 97 करोड़ ही खर्च कर पाई। हमने देश के सभी केंद्रीय चिकित्सालयों को कैशलेस कर दिया है। इस अवसर पर प्रदेश के महामंत्री संगठन रामलाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी विधायक मदन कौशिक, गणेश जोशी, प्रेम चंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed