फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah in haridwar

शाह के कार्यक्रम में गार्ड ने पत्रकार को जड़ा थप्पड़

Mon, 15 Sep 2014 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 15 Sep 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
amit shah in haridwar

सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने संबोधन में बाबा रामदेव की तारीफों के पुल बांध दिए। संबोधन के बाद लंच के लिए जा रहे शाह की बाइट लेने के लिए आगे बड़े एक कैमरा मैन को निजी सुरक्षा गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद पत्रकारों ने कार्रवाई के लिए नारेबाजी लगाई।

विज्ञापन


लंच के बाद अमित शाह ने पदार्था गांव में पतंजलि फूड पार्क देखा। लगभग तीस मिनट तक शाह ने पार्क का जायजा लिया और हर चीज को बारिकी से जाना। योगग्राम में शाह का हैलिकॉप्टर नहीं उतर पाया जिस कारण शाह ने योगग्राम को ऊपर से ही देखकर वापस लौट गए।
विज्ञापन


इससे पहले पतंजलि पहुंचे अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि रामदेव बाबा ने योग के जरिए भारतीय परंपरा को दुनिया में स्वीकृती दिलावाई है। योग के जरिए पूरी दुनिया में देश को अलग पहचान मिली है। योग में सारी समस्याओं का समाधान है, इसलिए सभी लोग योग की ओर आशांवित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने आयुर्वेद को लिए बालकृष्ण द्वारा दिए गए योगदान को काफी सराहा। शाह ने कहा कि आयुर्वेद से पूरी दुनिया का कल्याण होगा। शाह ने कहा कि रामदेव बाबा की इस दुनिया में आकर मैं आश्चर्यचकित हूं।

अपने संबोधन में शाह ने हरिद्वार और उत्तराखंड के लोगों से कश्मीर में आपदा का दंश झेल रहे लोगों की मदद करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर आप पीड़ितों की मदद नहीं कर सकते तो उनके लिए भगवान से प्रार्थना करें।

अमित शाह ने गंगा सफाई और हिमालय की बात की। उन्होंने कहा कि 100 दिन की सरकार में गंगा अभियान सबसे बड़ा काम है। गंगा अभियान सरकारी नहीं आम जनता का अभियान है।

कैमरामैन को पतंजलि के निजी सुरक्षा गार्ड ने थप्पड़ जड़ा

amit shah in haridwar

लंच के लिए जा रहे अमित शाह की बाइट लेने के लिए आगे बड़ रहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कैमरामैन को पतंजलि के निजी सुरक्षा गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने उक्त गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। भाजपा अध्यक्ष का पतंजलि कार्यक्रम पूरा हुआ जिसके बाद वह लंच के लिए चले गए। लंच के बाद भाजपा नेताओं की बैठक होगी।

रविवार को अमित शाह सुबह 10:40 पर हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने हवन और पूजन किया। 11:42 पर शाह मंच पर पहुंचे और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बताया गया ‌कि भाजपा के स्थानीय नेताओं को इस कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई थी। अमित शाह का पतंजलि आश्रम के पदार्था फूड पार्क और योगग्राम जाने का भी कार्यक्रम रहा।

पतंजलि योगपीठ की ओर से केवल इसी कार्यक्रम की सूचना दी गई है जबकि पुलिस-प्रशासन के पास भाजपा अध्यक्ष का शाम करीब साढ़े चार बजे तक का कार्यक्रम है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है क‌ि कहीं भाजपा अध्यक्ष किसी खास मकसद से तो नहीं आए हैं।

जिला संगठन को कार्यक्रम की सूचना तक नहीं

amit shah in haridwar

वहीं दूसरी ओर पार्टी की ओर से जिला संगठन को इसकी कोई सूचना नहीं भेजी गई। स्थानीय भाजपा नेताओं के पास पतंजलि के निमंत्रण पत्र पहुंचे। उनके माध्यम से ही उन्हें पता चला है कि शाह हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

श‌निवार को जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता का कहना था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के किसी कार्यक्रम में शिरकत करने नहीं आ रहे हैं। वह केवल पतंजलि तक आएगे। इसलिए संगठन के स्तर से कोई सूचना जारी नहीं की गई। पतंजलि की ओर से उन्हें भी कार्यक्रम में बुलाया गया है।

सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि इस कार्यक्रम के अनुसार सभी स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed