फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   American tourist get stuck in alkapuri glacier

उत्तराखंड: दो दिन से ग्लेशियर में फंसे अमेरिकी पर्यटक को आईटीबीपी ने सुरक्षित निकाला

Sun, 30 Sep 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Updated Sun, 30 Sep 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
American tourist get stuck in alkapuri glacier
glacier

अलकापुरी ग्लेशियर में दो दिन से फंसे एक अमेरिकी पर्यटक को आईटीबीपी के दल ने रेस्क्यू किया। दल ने पर्यटक को माणा गांव स्थित एसडीआरएफ की टीम को सौंप दिया।

विज्ञापन


पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) औली के प्रशिक्षणार्थियों का इन दिनों बसुधारा (माणा) ग्लेशियर में प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब जवान बसुधारा से कुछ दूर गए तो उन्हें अलकापुरी ग्लेशियर के समीप एक व्यक्ति दिखा। दल संस्थान के सहायक सेनानी नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कठिन परिस्थितियों में उस व्यक्ति तक पहुंचा।
विज्ञापन


पर्यटक ने जवानों को बताया कि नाम जेफरी कीम (55) है और वह अमेरिका का रहने वाला है। वह यहां कुद सदस्यों के साथ पैदल ट्रेकिंग पर आया था। मौसम खराब होने के कारण रास्ता भटक गया और अलकापुरी ग्लेशियर तक पहुंच गया। उसने बताया कि वह दो दिन से भूखा है। तब जवानों ने पर्यटक को खाना खिलाया और रेस्क्यू कर उसे सकुशल माणा गांव पहुंचाया। जवानों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और पर्यटक को मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed