{"_id":"79256c8d6d4aa672da1764bdb5fcab67","slug":"amazing-story-of-e-certificate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन पैदा हो गए मां और बच्चे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन पैदा हो गए मां और बच्चे!
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Thu, 04 Sep 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई व्यक्ति वर्ष 1900 में पैदा हो और ठीक उसी वर्ष उसके बच्चे भी हो गए हों, तो हैं न आश्चर्य की बात। जी हां, पौड़ी जिले के ई-डिस्ट्रिक से पाबौ ब्लाक के ही कंडेरी गांव निवासी दिनेश सिंह की ओर से मांगी गई परिवार रजिस्टर के नकल में ऐसा ही दर्शाया गया है।
विज्ञापन
उनकी पत्नी और बच्चों की जन्म तिथि एक जनवरी 1900 दर्शाई गई है जबकि उनकी पत्नी की जन्मतिथि 14 फरवरी 1963 है। कर्मचारियों की गलती को ठीक कराने के लिए दिनेश सिंह को तीन बार पाबौ के चक्कर काटने पड़े और शपथ पत्र देना पड़ा।
विज्ञापन
कृषक को दिखा दिया नौकरी वाला
यह कोई अकेला उदाहरण नहीं है। ऐसा ही पाबौ ब्लॉक के ही बुरांशी गांव निवासी मनवर सिंह के साथ भी हुआ। परिवार रजिस्टर में उन्हें कृषक दर्शाया गया है, लेकिन कंप्यूटरीकृत करते समय नेट में डाले गए परिवार रजिस्टर में उनकी सरकारी नौकरी दर्शाई गई है।
विज्ञापन
उनकी बहू विजयलक्ष्मी और पोती काजल की जन्मतिथि भी गलत दी गई है। जिसे ठीक कराने के लिए वे दर-दर भटक रहे है।
ऑनलाइन व्यवस्था बनी मुसीबत
शासन ने परिवार रजिस्टर की नकल लेने की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी है। पहले परिवार रजिस्टर की नकल ग्राम प्रधान देते थे। अब इसके लिए ब्लाक मुख्यालयों में बने ई-डिस्ट्रिक सेंटर में आवेदन करना पड़ता है। वहीं से नकल जारी की जा रही है।
यह व्यवस्था लोगों पर भारी पड़ रही है। इसका कारण परिवार रजिस्टर के कंप्यूटरीकरण के दौरान बरती गई लापरवाही है। नेट में कई लोगों के परिवार रजिस्टर की नकल में सदस्यों का नाम, जन्म तिथि और व्यवसाय गलत दिया गया।