{"_id":"648b25b4655ceda5210957f5","slug":"amarujala-samvad-2023-uttarakhand-singer-kailash-kher-performance-in-dehradun-on-19th-june-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samvad 2023: देहरादून में कैलाश खेर के गीतों का चलेगा जादू, पढ़ें कहां होगा कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Samvad 2023: देहरादून में कैलाश खेर के गीतों का चलेगा जादू, पढ़ें कहां होगा कार्यक्रम का आयोजन
Thu, 15 Jun 2023 08:35 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 15 Jun 2023 08:35 PM IST
सार
आगामी 19 जून को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में दून यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में शाम 7:30 बजे कैलासा बैंड की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
गायक कैलाश खेर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में आगामी 19 जून को आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में गायक कैलाश खेर भी शिरकत करेंगे। इस दौरान दून यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में शाम 7:30 बजे कैलासा बैंड की प्रस्तुति होगी। उन्होंने वीडियो संदेश जारी करते हुए लोगों से संवाद कार्यक्रम से जुड़ने और बैंड की प्रस्तुति देखने आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम सोमवार सुबह नौ बजे देहरादून के होटल सरोवर प्रीमियर में होगा। इस बार 'संवाद' में उत्तराखंड के विकास पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। इस मंथन को सुनने के लिए आप भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए अमर उजाला के यूट्यूब और फेसबुक पेज पर सोमवार सुबह नौ बजे से आप चर्चा देख सकते हैं।
इन चार विषयों पर होगी चर्चा
'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड' के तहत इन चार विषयों को चर्चा के लिए चुना गया है:
इन चार विषयों पर होगी चर्चा
'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड' के तहत इन चार विषयों को चर्चा के लिए चुना गया है:
- पर्यटन
- उद्योग और स्टार्टअप
- शिक्षा और खेल
- सिनेमा, कला और संस्कृति