{"_id":"09c98aa1bbfdd439931c4dcf85ddfcc9","slug":"amar-ujala-start-painting-competition-on-childrens-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे बता रहें हैं, कैसे करें सेफ ड्राइविंग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे बता रहें हैं, कैसे करें सेफ ड्राइविंग?
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Nov 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में ऊर्जा और तेल बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से अमर उजाला बाल दिवस पर पहल शुरू करने जा रहा है। बृहस्पतिवार को शहर के 15 स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इसी क्रम में दोपहर बाद सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राएं देहरादून पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाएंगे। इसके तहत सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों का पालन करने वालों को तोहफे भी मिलेंगे।
विज्ञापन
बाल दिवस के अवसर पर ऊर्जा बचाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 8 से 14 साल के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे। बच्चों को ऊर्जा और तेल बचाने से संबंधित पेंटिंग बनानी होगी।
विज्ञापन
खूबसूरत पेंटिंग बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। वहीं शहर के मुख्य चौराहों पर सुरक्षित ड्राइविंग, तेल और ऊर्जा बचाने के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए दोपहर 2 से 3 बजे तक विभिन्न स्कूलों के छात्र पुलिस के साथ मिलकर बैनर व पोस्टर के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाएंगे।
आकर्षक गिफ्ट भी दिए जाएंगे
इस दौरान बच्चे चौराहे पर रेड लाइट पर गाड़ियों के इंजन बंद होने, सीट बेल्ट बांधने, आईएसआई मार्क का हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को चुनेंगे। इसके बाद उन्हें आकर्षक गिफ्ट भी दिए जाएंगे। वहीं जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने सहित अन्य यातायात नियम का पालन करने वाले लोग भी पुरस्कृत किए जाएंगे। इस दौरान स्वयं संस्था के सदस्य भी चौराहों पर अमर उजाला के साथ मिलकर जागरुकता कार्यक्रम चलाएंगे।
एसएसपी केवल खुराना ने अमर उजाला की इस पहल पर खुशी जताई है साथ ही देहरादून पुलिस के सहयोग का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि ये एक शानदार पहल है और वह भी इस अभियान में शामिल होंगे।
पीसीआरए के सुधीर ने ऊर्जा संरक्षण के लिए अमर उजाला की पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे कुछ समय के लिए भी गाड़ी बंद होने से तेल तो बचेगा ही साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन अमिताभ गोस्वामी और एसके सिन्हा ने कहा वे अमर उजाला के कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर काफी खुश हैं।
एसएलओ फॉक्सवैगन ऑटोमोबाइल श्रवण ओबरॉय और प्रवीण गौड़ का कहना है कि महंगाई के दौर में छोटी-छोटी बचत काफी काम आती है। रेड लाइट पर गाड़ी बंद होने से तेल की बचत होगी।
सुनील कॉपीस इवेंट ऑर्गनाइजर रिस्पांस एडवटाइजिंग
यहां होगी पेंटिंग प्रतियोगिता
दून इंटरनेशनल स्कूल, एशियन स्कूल, द्रोणा स्कूल, पॉली किड्स स्कूल की पांच शाखाएं, चेरी किड्स, भागीरथी स्कूल, सेंट ऐंस स्कूल, यूरो किड्स की पांच शाखाएं, नॉर्थ प्वाइंट स्कूल, गौतम इंटरनेशनल स्कूल, ओलंपस हाई स्कूल।
इन चौराहों पर चलेगा अभियान
सहारनपुर चौक, दिलाराम चौक, एस्लेहॉल चौक, बल्लूपुर चौक, किशननगर चौक।