Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samvad 2023 Singer Shekinah Mukhiya will Honour For Singing in Littel Age

Amar Ujala Samvad 2023: छोटी सी उम्र में अपनी आवाज से सबके दिलों पर छाई शिकायना, आज किया जाएगा सम्मान

Mon, 19 Jun 2023 02:11 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Jun 2023 02:11 AM IST
सार

Amar Ujala Samvad 2023 News:  शिकायना मुखिया सोनी चैनल में प्रसारित हुए लिटिल वायस इंडिया में रनर अप रही थीं। अपनी गायिकी से शिकायना ने सभी के दिल में खास छाप छोड़ी थी।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad 2023 Singer Shekinah Mukhiya will Honour For Singing in Littel Age
शिकायना मुखिया - फोटो : फेसबुक

विस्तार

75वीं सालगिरह से स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा अमर उजाला राजधानी देहरादून में 19 जून को 'संवाद उत्तराखंड' का आयोजन करने जा रहा है। इस मौके पर अमर उजाला उत्तराखंड की उन युवा प्रतिभाओं, संस्कृतिकर्मियों और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय भूमिाक निभाने वाली विभूतियों को भी सम्मानित करेगा, जो अपने नवाचार, पर्यावरण, कला संस्कृति के क्षेत्र में अपने सामाजिक सरोकारों का दायित्व निभाते हुए देवभूमि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहे हैं।

विज्ञापन


Amar Ujala Samvad 2023:  पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञ रखेंगे अपनी बात, श्रोता पूछ सकेंगे अपने सवाल
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके तहत देहरादून की शिकायना मुखिया का भी चयन किया गया है। महज 16 साल की शिकायना अपने परिवार के साथ देहरादून के डालनवाला में रहती हैं। वे कर्नल ब्राउन कैंब्रिज ब्वायज स्कूल में पढ़ रही हैं। उनके पापा विकास मुखिया म्यूजिक टीचर हैं और अपना एक बैंड (माया बैंड) भी है। शिकायना मुखिया सोनी चैनल में प्रसारित हुए लिटिल वायस इंडिया में रनर अप रही थीं। अपनी गायिकी से शिकायना ने सभी के दिल में खास छाप छोड़ी थी।

इसके बाद से उन्हें कई म्यूजिक एलबम से भी आफर मिले। इसके बाद उन्होंने सुपर स्टार सिंगर में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। दून की शिकायना मुखिया ने शान के साथ बॉलीवुड फिल्म सुमेरू के 'वो तू है' गाने डेब्यू किया है। इसके साथ ही नार्थ इंडिया की एक बड़ी आर्टिस्ट मैनेजमेंट कंपनी ईवाईपी क्रिएशन ने भी शिकायना को साइन किया है। ऐसी प्रतिभाशाली सिंगर शिकायना को अमर उजाला सम्मानित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed