{"_id":"6770f13857079949b90d3e08","slug":"amar-ujala-jyotish-maha-kumbh-people-knew-their-future-from-astrologers-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: हर समस्या का मिला हल...ज्योतिषियों से लोगों ने जाना अपना भविष्य, जानिए सवाल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: हर समस्या का मिला हल...ज्योतिषियों से लोगों ने जाना अपना भविष्य, जानिए सवाल?
Sun, 29 Dec 2024 12:20 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:20 PM IST
सार
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में लोगों ने अपने भविष्य के साथ ही समस्याओं का समाधान जाना।
विज्ञापन
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योतिष महाकुंभ में लोगों ने अपने भविष्य के साथ ही समस्याओं का समाधान जाना। लोगों ने कहा कि विख्यात ज्योतिषाचार्यों की बातों से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पढ़ाई और कॅरिअर में आने वाली चुनौतियों का समाधान सहज प्राप्त हो जाता है। यही नहीं जीवन में आने वाली परेशानियों और उनके उचित समाधान से मन को शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
ज्योतिष महाकुंभ में हर बार आकर अलग ही अनुभव मिलता है। कई परेशानियों का उत्तर सहज ही मिल जाता है। विद्वान ज्योतिषाचार्यों का मार्गदर्शन जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देता है। - मधु कठैत
विज्ञापन
महाकुंभ में आकर बहुत अच्छा महसूस हुआ। अपने मन के प्रश्नों के उत्तर मिलने से आत्मिक शांति मिली है। - सौरभ शर्मा
जीवन में कई तरह की परेशानियों का समाधान महाकुंभ में आकर मिल गया। वास्तव में यह बहुत अच्छा प्रयास है। - राजेंद्र सिंह कठैत
ज्योतिष महाकुंभ हर बार बेहतर रूप लेता जा रहा है। देशभर के नामचीन ज्योतिषाचार्यों से कई तरह की समस्याओं को दूर करने के उपाय मिल जाते हैं। - सोनी अग्रवाल
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्यों से कई तरह के सवालों के उत्तर मिले हैं। पढ़ाई और कॅरिअर को लेकर कई तरह की बातें बताई गई हैं। - कार्तिक सिंह
विद्वान आचार्य कई तरह की परेशानियों का उत्तर बहुत सहजता से ही बता देते हैं। कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लगा। - अभिजीत तिवारी
कॅरिअर को लेकर कई तरह की बातों की जानकारी मिली है। ऐसे आयोजनों से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। - विनायक शर्मा
महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेने आए हैं। यह आयोजन के प्रति लोगों का आकर्षण है। अपने जीवन के बारे में जानने की सभी में उत्सुकता होती है। - हर्षित तिवारी
कार्यक्रम में आकर काफी अच्छा लगा। कॅरिअर को लेकर अनेक सवालों के उत्तर मिल गए हैं। - हिमांशु
भविष्य और वर्तमान में आने वाली चुनौतियों के बारे में ज्योतिष के माध्यम से जानकारी प्राप्त हो जाती है। महाकुंभ में आने का अनुभव सुखद रहा। - हार्दिक व्यास