{"_id":"834b889d6593a58de9c1bbd1e88e63d8","slug":"amar-ujala-honor-uttarakhand-topper-student-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला करेगा मेधावी छात्रों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला करेगा मेधावी छात्रों का सम्मान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Jul 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के मेधावी छात्र रविवार (आज) को राजभवन में सम्मान पाएंगे। मुख्य अतिथि राज्यपाल अजीज कुरैशी के हाथों यह सम्मान मेधावी छात्रों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
टॉपर छात्र होंगे सम्मानित
अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बोर्ड की मेरिट में टॉप 10 पर रहे छात्रों के साथ हर जिले के टॉप 3 छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा। समारोह में इंजीनियरिंग और मेडिकल कोचिंग संस्थान अविरल क्लासेज की ओर से टॉपरों को डिस्टेंस लर्निंग कोर्स का पैकेज मुफ्त दिया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरे और तीसरे स्थान वाले छात्र को भी मुफ्त पैकेज, हर जिले के टॉपर को डीएलपी पैकेज मुफ्त दिया जाएगा। आयोजन में डाल्फिन इंस्टीट्यूट और एसआरएम यूनिवर्सिटी का भी सहयोग रहेगा।