फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   almora couple stuck in Bahrain uttarakhand

बहरीन में फंसे अल्मोड़ा के दंपति को सकुशल भारत लाने की कवायद शुरू

Thu, 07 Feb 2019 03:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Feb 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
almora couple stuck in Bahrain uttarakhand
ममता जोशी, मनीष जोशी

बहरीन में रह रहे न्यू इंदिरा कालोनी निवासी दंपति ममता जोशी, मनीष जोशी और उनकी पुत्री भव्या जोशी को सकुशल भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा के प्रयासों के बाद विदेश मंत्रालय ने बहरीन में भारतीय दूतावास से संपर्क किया है।  

विज्ञापन


मालूम हो कि तीन दिन पहले न्यू इंदिरा कालोनी निवासी जगदीश तिवारी ने केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा को पत्र लिखकर बहरीन में रह रही उनकी छोटी बहन, बहनोई और पुत्री की जान को खतरा बताते हुए सकुशल भारत लाने का आग्रह किया था। उन्होंने मंत्री को बताया था कि उनके परिवार का तीन दिन से बहन के साथ कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


दोनों तीन साल पहले  पुत्री भव्या जोशी को लेकर एक स्कूल में नौकरी करने बहरीन चले गए थे। जहां कुछ समय से विद्यालय प्रबंधन द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़िता के भाई ने मंत्री को बताया कि उनकी बहन ने खुद को जान को खतरा बताते हुए उन्हें बचाने की गुहार की थी। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने बताया कि बहरीन में भारतीय दूतावास से विदेश मंत्रालय ने संपर्क साधा है। पीड़ित परिवार को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed