फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegations of irregularities

पालिकाध्यक्ष पर अनियमितताओं के आरोप

Sat, 20 Jul 2019 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities
प्रतीकात्मक

मसूरी में छह सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को उन्होंने पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी गार्डन और फिश एक्वेरियम में बड़ी अनियमितताएं बरती जा रही हैं।

विज्ञापन


सभासद पंकज खत्री, जसबीर कौर मनीषा खरोला, कुलदीप रौछेला, आरती अग्रवाल और गीता कुमाई ने कहा कि पालिकाध्यक्ष नियम विरुद्ध काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी बाग में प्रवेश शुल्क 15 रुपये तय किया गया था, जबकि संचालकों 25 रुपये वसूल रहा है। वहां नगर पालिका बोर्ड से अनुमति लिए बिना फूड कोर्ट, वैक्स म्यूजियम आदि का निर्माण किया गया है। कहा कि पालिकाध्यक्ष को पत्र लिखकर इन सभी मामलों में बोर्ड बैठक में चर्चा करने की मांग की थी लेकिन चर्चा नहीं की गई, जिससे साबित होता है कि इन सभी मामलों में पालिकाध्यक्ष की सहमति है।
विज्ञापन


इस संबंध में गत 19 जनवरी को सभी 13 सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को पत्र लिखकर फिश एक्वेरियम और कंपनी गार्डन में व्याप्त अनियमितताएं की जांच और पालिका की संपत्ति का अधिग्रहण करने की मांग की थी। जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। अगर सभासदों के पास भ्रष्टाचार के कोई साक्ष्य हैं तो वह पेश करें। सभासद चाहेंगे तो आगामी बोर्ड बैठक में मामले पर चर्चा करा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed