फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all option open for rebel congress men, says ambika soni.

उत्तराखंड कांग्रेस के बागियों की घरवापसी पर अंबिका सोनी का बड़ा बयान

Wed, 02 Nov 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
all option open for rebel congress men, says ambika soni.
अंबिका सोनी - फोटो : ANI

व‌रिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड में कांग्रेस की प्रभारी अंबिका सोनी के कांग्रेस के बागियों पर दिए बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड दौरे पर आई पार्टी की प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने साफ तौर पर कहा है कि पार्टी में बागी पूर्व विधायकों के लिए घर वापसी के सारे विकल्प खुले हैं।

विज्ञापन


अंबिका सोनी के बयान से ऐसा लगता है कि भले सीएम हरीश रावत कांग्रेस से नाता तोड़ने वाले बागियों के खिलाफ हमलावर हो, लेकिन कांग्रेस को अभी भी उनकी वापसी की उम्मीद है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में कांग्रेस के नौ पूर्व विधायकों ने कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी के दायित्व से छुट्टी चाहती हैं सोनी

all option open for rebel congress men, says ambika soni.
हरीश रावत और अंबिका सोनी - फोटो : file photo

बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेने से पूर्व अंबिका सोनी मीडिया कर्मियों से रूबरू हुई। संगठन द्वारा सरकार पर चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं करने के आरोप के संबंध में पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार के पास वादों को पूरा करने के लिए अभी पर्याप्त समय है। दो तीन महीने में उन्हें पूरा करने के प्रदेश सरकार प्रयास करेगी।

पार्टी आलाकमान की ओर से प्रदेश प्रभारी बदले जाने की चर्चाओं के जबाब में उन्होंने बताया कि अपनी राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते उन्होंने खुद केंद्रीय आलाकमान से प्रदेश प्रभारी का दायित्व किसी और को सौंपे जाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक आलाकमान ने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है।

कहा, विधानसभा चुनाव पर पार्टी का पूरा फोकस

all option open for rebel congress men, says ambika soni.
अंबिका सोनी ने प्रमुख नेताओं से कहा है कि वे आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए काम करें। - फोटो : फाइल फोटो

अपने उत्तराखंड दौरे के बाबत उन्होंने जानकारी दी कि इसमें पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं के साथ बैठक होगी, जिसमें चुनाव समन्वय समिति के गठन, चुनावी एजेंडे, प्रत्याशियों के चयन और सरकार संगठन के बीच बेहतर तालमेल समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। कहा कि आलाकमान के साथ ही प्रदेश सरकार का पूरा फोकस विधानसभा चुनाव जीतने पर हैं। पार्टी बहुमत से जीतकर एक बार फिर सत्ता में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed