{"_id":"64eda8411f94b011ad0e9ab6","slug":"all-india-police-science-congress-to-be-held-in-dehradun-on-7-and-8-october-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस: देहरादून में सात और आठ अक्तूबर को होगा आयोजन, पहुंचेंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस: देहरादून में सात और आठ अक्तूबर को होगा आयोजन, पहुंचेंगे अमित शाह
Tue, 29 Aug 2023 01:44 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:44 PM IST
सार
उत्तराखंड में विज्ञान कांग्रेस 13 साल बाद हो रही है। पिछली बार मध्य प्रदेश ने मेजबानी की थी। अब उत्तराखंड को ये अहम जिम्मेदारी मिली है। इसमें सभी राज्यों के आईजी और डीजीपी शिरकत करते हैं।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस इस बार उत्तराखंड में होनी है। इसका आयोजन आगामी सात और आठ अक्तूबर को देहरादून में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में विज्ञान कांग्रेस 13 साल बाद हो रही है। पिछली बार मध्य प्रदेश ने मेजबानी की थी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Roorkee: विवाद हुआ तो झूठा केस दर्ज कराने को रची साजिश, बच्चे के सिर पर मुर्गे का खून लगाकर पहुंचा कोतवाली
विज्ञापन
उत्तराखंड को ये अहम जिम्मेदारी मिली है। इसमें सभी राज्यों के आईजी और डीजीपी शिरकत करते हैं। पिछले साल विज्ञान कांग्रेस मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई थी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ड्रोन टेक्नोलॉजी, ड्रग्स तस्करी, साइबर क्राइम सहित अन्य मसलों पर चर्चा की जाएगी।