फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   alcohal sale with mobile van in uttarakhand

उत्तराखंड में महिलाओं के विरोध के बीच मोबाइल वैन से बिक रही है शराब

Tue, 20 Jun 2017 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला,श्रीनगर Updated Tue, 20 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
alcohal sale with mobile van in uttarakhand
demo pic - फोटो : अमर उजाला

एक और उत्तराखंड में शराब के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन लगातार जारी है। उधर, आबकारी विभाग इसके तोड़ के लिए कई इलाकों में मोबाइल वैन से शराब की सप्लाई कर रहा है।

विज्ञापन


खिर्सू व श्रीनगर में शराब की दुकानों का संचालन विभाग के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शराब की दुकान के विरोध को देखते हुए आबकारी विभाग ने खिर्सू में मोबाइल वैन से शराब की बिक्री शुरू कर दी है। जबकि श्रीनगर में भारी विरोध के बीच शराब बेची जा रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार को भारी बारिश के बावजूद श्रीनगर में गोतीर्थाश्रम के समीप शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का आंदोलन जारी रहा। महिलाएं भारी बारिश में छाता लेकर शराब की दुकान के समक्ष मानव श्रृंखला बना कर डटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैन से प्रत्येक एक दिन में निश्‍चित स्थान पर बिक्री

alcohal sale with mobile van in uttarakhand
women protest - फोटो : amarujala

महिलाओं ने कहा कि जब तक दुकान बंद नहीं कर दी जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि शराब की दुकान मानकों के विपरीत संचालित की जा रही है। बावजूद इसके प्रशासन दुकान संचालकों को पूरा संरक्षण दे रही है।

वहीं खिर्सू में शराब की दुकान के विरोध को देखते हुए आबकारी विभाग ने मोबाइल वैन से शराब की बिक्री का निर्णय लिया है। आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि खिर्सू में मोबाइल वैन से बिक्री शुरू कर दी गई है।

मोबाइल वैन प्रत्येक दिन एक निश्चित स्थान पर शराब की बिक्री करेगी। वैन संचालक प्रत्येक दिन मोबाइल वैन के स्थान के संबंध में विभाग को जानकारी उपलब्ध कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed